न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ‘ज्ञान गंगा’ में सम्मानित हुए शिक्षक, चमकी मेधावी प्रतिभाएं—CM धामी बोले, गुरु बनाते हैं राष्ट्र का भविष्य, छात्रों के सपनों को मिली छात्रवृत्ति की उड़ान BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील BIG Breaking: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश—“हिमालय हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार, संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी” BIG BREAKING : बहादराबाद में गूंजेगा जय श्रीराम! श्री रामलीला कमेटी का 128वां वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज BIG BREAKING: 15 साल पुराने पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने किया दोषमुक्त—फैसले से मचा सियासी-प्रशासनिक हलकों में हलचल! BIG BREAKING: हरिद्वार सिडकुल में बड़ा हादसा: नाले में बहा बच्चा 16 घंटे से लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
Home » राहत » BIG BREAKING: 15 साल पुराने पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने किया दोषमुक्त—फैसले से मचा सियासी-प्रशासनिक हलकों में हलचल!

BIG BREAKING: 15 साल पुराने पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने किया दोषमुक्त—फैसले से मचा सियासी-प्रशासनिक हलकों में हलचल!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। पासपोर्ट धोखाधड़ी से जुड़े करीब 15 साल पुराने मामले में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत मिली है। देहरादून स्थित विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सीबीआई की अदालत ने मामले में फैसला सुनाते हुए आचार्य बालकृष्ण को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद लंबे समय से चल रहे मामले का पटाक्षेप हो गया।

ALSO READ  "दिल्ली से ऋषिकेश अब सिर्फ 3 घंटे दूर! मोदीपुरम से लक्ष्मणझूला तक दौड़ेगी हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन, हरिद्वार-ऋषिकेश को मिलेगा विकास का सुपरफास्ट ट्रैक"

सीबीआई के मुताबिक, आचार्य बालकृष्ण ने वर्ष 1998 में भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। पासपोर्ट आवेदन के दौरान प्रस्तुत किए गए शैक्षिक प्रमाण पत्रों में दर्ज रोल नंबर को लेकर जांच एजेंसी ने आपत्ति जताई थी। इसके अलावा जांच के दौरान नगर पालिका की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्रों में राष्ट्रीयता से संबंधित कुछ विसंगतियां मिलने का भी सीबीआई ने दावा किया था।

ALSO READ  "चारधाम यात्रा को बड़ी राहत: सिरोबगड़ भूस्खलन ट्रीटमेंट को मिली मंजूरी, 95.12 करोड़ से सुरक्षित होगा केदारनाथ–बद्रीनाथ हाईवे"

मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने विभिन्न पहलुओं को खंगालते हुए 19 गवाहों के बयान दर्ज किए थे, जबकि अदालत के समक्ष 38 दस्तावेजी साक्ष्य भी पेश किए गए थे। जांच एजेंसी की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर लंबे समय तक इस मामले में कानूनी कार्रवाई चलती रही।

ALSO READ  “भगवानपुर तहसील में न्याय का महाकुंभ: राजस्व लोक अदालत में 117 लंबित मामलों का हुआ त्वरित निस्तारण, जनता को मिली बड़ी राहत”

अब देहरादून की विशेष सीबीआई अदालत ने मामले में अपना फैसला सुनाते हुए आचार्य बालकृष्ण को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत के फैसले को उनके लिए बड़ी कानूनी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से लंबित इस मामले में फैसला आने के बाद आचार्य बालकृष्ण को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 5 8 0
Users Today : 580
Users Yesterday : 614
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 5 8 0
Users Today : 580
Users Yesterday : 614