न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: नदियों में कूड़ा फेंका तो सीधे FIR! डीएम आशीष चौहान ने कसा शिकंजा, अनधिकृत डंपिंग साइट पर भी होगी सख्त कार्रवाई BIG BREAKING: देहरादून में आवारा पशुओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, अब हर श्वान-गोवंश का बनेगा पूरा रिकॉर्ड! BIG BREAKING: हरिद्वार में विकास की नई तस्वीर तैयार! ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से जुड़ेंगी योजनाएं, CDO ने दिए बड़े निर्देश BIG BREAKING: 40वीं वाहिनी PAC में जन्माष्टमी का धमाल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा मंच, विक्की चौहान के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार BIG BREAKING: गुरु सम्मान से सजा राजकमल कॉलेज, डॉ. राघवेंद्र चौहान बोले—शिक्षक ही गढ़ते हैं विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य BIG BREAKING: हरिद्वार में हाईवे पर अब नहीं चलेगा कब्जे और पार्किंग का खेल, DM मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश
Home » अभियान » BIG BREAKING: एआरटीओ निखिल शर्मा की सख्ती, रोशनाबाद कार्यालय में अनधिकृत गतिविधियों पर चला अभियान

BIG BREAKING: एआरटीओ निखिल शर्मा की सख्ती, रोशनाबाद कार्यालय में अनधिकृत गतिविधियों पर चला अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 05 सितम्बर 2026। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा ने एआरटीओ कार्यालय परिसर, रोशनाबाद का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालय की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने के साथ-साथ आमजन को बेहतर एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यालय के विभिन्न अनुभागों और पटलों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। साथ ही अभिलेखों एवं पंजिकाओं के रखरखाव, लंबित प्रकरणों, ई-ऑफिस व्यवस्था, साफ-सफाई तथा कार्यालय परिसर में आमजन के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।

ALSO READ  “जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त कानूनी सहारा, हरिद्वार में अधिकार मित्रों की बड़ी फौज तैयार करने को शुरू हुआ तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण अभियान”

अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा जनता से जुड़े मामलों का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर एवं आसपास अनधिकृत रूप से संचालित ढाबों तथा कुर्सी-मेज लगाकर बैठे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया गया। इसके अलावा कार्यालय के बाहर अनावश्यक रूप से एकत्र व्यक्तियों को भी वहां से हटाकर परिसर की व्यवस्था को सुव्यवस्थित कराया गया।

ALSO READ  "सड़कों पर चलेगा सिर्फ सुरक्षित ई-रिक्शा! जिलाधिकारी ने खुद चिपकाए क्यूआर स्टिकर, एआरटीओ कार्यालय में ई-रिक्शा सत्यापन अभियान को दी नई रफ्तार"

अधिकारियों ने संबंधित लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना किसी वैध कार्य के एआरटीओ कार्यालय परिसर अथवा उसके आसपास अनावश्यक रूप से बैठने और किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि में शामिल होने से बचें। भविष्य में बिना कार्य के परिसर में पाए जाने या अनधिकृत गतिविधि करते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।दोनों अधिकारियों ने कार्यालय परिसर में अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि परिवहन विभाग से संबंधित कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वयं कराएं और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या बिचौलिए के संपर्क में न आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 1 0 2
Users Today : 655
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 1 0 2
Users Today : 655
Users Yesterday : 930