न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार

BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार) ज्वालापुर। हरिद्वार की कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग और गश्त के दौरान एक संदिग्ध आरोपित को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन घटना से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।पुलिस के मुताबिक 4 सितंबर 2026 की रात गश्त के दौरान पुल जटवाड़ा के आगे पुरानी नहर पटरी, बैराज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रईश उर्फ शोयब पुत्र उमर दराज, निवासी निकट उमर मस्जिद, सराय, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार बताया। उसका मूल निवास मुस्तफाबाद पदार्था, थाना पथरी क्षेत्र बताया गया है।

ALSO READ  "धर्म की आड़ में ठगी करने वाले 5 फर्जी बाबा हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़े, भोले-भाले लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर चला पुलिस का शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई।"

पुलिस के अनुसार आरोपित नशे का आदी है और पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

ALSO READ  “ऑपरेशन प्रहार का कड़ा प्रहार: रानीपुर में सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, ढाबों और चौराहों पर छापेमारी कर 17 लोगों के काटे चालान, वसूले ₹4250—भविष्य के लिए दी सख्त चेतावनी”

पुलिस ने बरामद तमंचा और कारतूस कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी बाजार प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, कांस्टेबल मनोज डोभाल, रवि कुमार और आलोक नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 2 7 6
Users Today : 732
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 2 7 6
Users Today : 732
Users Yesterday : 1097