न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड
Home » प्रदर्शन » BIG BREAKING:बीएचईएल का दमदार वित्तीय प्रदर्शन! केंद्र सरकार को 283.56 करोड़ का अंतिम लाभांश, पिछले साल से ढाई गुना से ज्यादा भुगतान

BIG BREAKING:बीएचईएल का दमदार वित्तीय प्रदर्शन! केंद्र सरकार को 283.56 करोड़ का अंतिम लाभांश, पिछले साल से ढाई गुना से ज्यादा भुगतान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 02 सितंबर। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को 283.56 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश भुगतान किया है। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा धारित बीएचईएल की 58.17 प्रतिशत इक्विटी के एवज में अंतिम लाभांश का चेक केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी को बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री के. सदाशिव मूर्ति ने सौंपा। कार्यक्रम के दौरान भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव (एचआई) श्री कामरान रिज़वी भी मौजूद रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:सचिवालय कूच में गरजे संजय दाताराम चौहान, बोले—सम्मान, समानता और संविधान की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे!

बीएचईएल के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को दिया गया यह लाभांश वित्त वर्ष 2024-25 में भुगतान की गई लाभांश राशि से ढाई गुने से भी अधिक है। इसे कंपनी के बेहतर वित्तीय प्रदर्शन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: रुड़की में गरमाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा, कांग्रेस का पैदल मार्च-प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

कार्यक्रम में बीएचईएल के निदेशकगण तथा भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कंपनी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उसके सभी शेयरधारकों को वितरित किया गया कुल लाभांश 487.49 करोड़ रुपये है। बीएचईएल का यह भुगतान केंद्र सरकार के प्रति कंपनी की वित्तीय प्रतिबद्धता और मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 9 9
Users Today : 108
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 9 9
Users Today : 108
Users Yesterday : 737