न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:दिल्ली में कुमारी शैलजा से मिले मनोज धनगर, संगठन की मजबूती और जनमुद्दों पर हुआ मंथन

BIG BREAKING:दिल्ली में कुमारी शैलजा से मिले मनोज धनगर, संगठन की मजबूती और जनमुद्दों पर हुआ मंथन

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा से कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों समेत संगठन की मजबूती और आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ALSO READ  BIG BREAKING:: धामी ने किया ‘मावरिक जसपाल’ पुस्तक का विमोचन, भारतीय निशानेबाजी के सितारे जसपाल राणा के संघर्ष और उपलब्धियों को मिलेगी नई पहचान!

मुलाकात के दौरान प्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को जनता से निरंतर जोड़कर रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मनोज धनगर ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनता से जुड़े मुद्दों और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता पर चर्चा की।

ALSO READ  BIG BREAKING:: गन्ना पेराई सत्र से पहले गरमाया मुद्दा, मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले सुशील राठी; किसानों की समस्याओं और तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं को समझकर उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।

ALSO READ  "पिरान कलियर में विकास का नया अध्याय शुरू! विधायक फुरकान की CDO से अहम मुलाकात, सड़क निर्माण से लेकर पेयजल और शिक्षा सुधार तक उठे बड़े मुद्दे, जनता को जल्द मिलेगी राहत"

मनोज धनगर ने कुमारी शैलजा के मार्गदर्शन और अनुभव को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके साथ हुई चर्चा से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। उन्होंने मुलाकात के लिए कुमारी शैलजा का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि संगठन को मजबूत करते हुए जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाए और जनहित के विषयों पर निरंतर संघर्ष जारी रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 9 9
Users Today : 108
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 9 9
Users Today : 108
Users Yesterday : 737