न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » पहल » BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल

BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र में खराब हुए बड़े ट्रांसफार्मर को रिकॉर्ड समय में बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की उपलब्धि पर पिटकुल की पूरी टीम को बधाई दी जा रही है।इस चुनौतीपूर्ण कार्य को पिटकुल और यूपीसीएल के बीच बेहतर समन्वय, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग और अधिकारियों-कर्मचारियों की तत्परता के चलते सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

ALSO READ  "युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, CM धामी की बड़ी पहल—प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग"

इस पूरे अभियान में प्रबन्ध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी (प्रकाश चंद्र ध्यानी) के कुशल मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके अनुभव और दोनों विद्युत संस्थानों के कार्यों की गहरी समझ के कारण आपसी समन्वय को प्रभावी बनाया गया, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही कम से कम समय में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा सका।हरिद्वार के सिडकुल में स्थित 220 केवी उपकेंद्र पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) का प्रमुख विद्युत उपकेंद्र है। यहां से सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, योगग्राम और आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। ऐसे महत्वपूर्ण उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में विद्युत व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ सकता था।

ALSO READ  BIG BREAKING:: रुड़की में महापौर की अनोखी पहल, तैयार होंगे 10 हजार मिट्टी के दीये… ‘एक दीया समृद्धि का, एक दीया आत्मनिर्भरता का’!

लेकिन पिटकुल एवं यूपीसीएल की टीमों ने आपसी तालमेल के साथ चुनौती का सामना किया और विद्युत आपूर्ति को प्रभावित होने से बचाने के लिए तेजी से आवश्यक कदम उठाए। इसके बाद नए ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य भी रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया।इस उपलब्धि को पिटकुल के इतिहास में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुशल नेतृत्व, तकनीकी दक्षता और टीमवर्क के बेहतर उदाहरण के रूप में इस कार्य की सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 8 3
Users Today : 880
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 8 3
Users Today : 880
Users Yesterday : 728