न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » बयान » BIG BREAKING:मुफ्ती शमून कासमी का बड़ा बयान: “भाजपा ने मुसलमानों को वोट बैंक नहीं, देश की मुख्यधारा से जोड़ा”

BIG BREAKING:मुफ्ती शमून कासमी का बड़ा बयान: “भाजपा ने मुसलमानों को वोट बैंक नहीं, देश की मुख्यधारा से जोड़ा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 30 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में प्राचीन बिल्केश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया।

ALSO READ  "लक्सर में पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बिगड़े बोल, बोले- “जो मुझे वोट नहीं देगा, उसे कीड़े पड़ेंगे और पेट फट जाएगा!”

मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केंद्र सरकार ने मुस्लिम समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को भड़काने और डराने वाले लोगों के बहकावे में आने के बजाय देशहित को प्राथमिकता देनी चाहिए।

ALSO READ  "मदरसों में अब बदलेगी तस्वीर! मुफ्ती समून काज़मी बोले— धामी सरकार की नई शिक्षा नीति से मुस्लिम बच्चों का भविष्य होगा रोशन"

उन्होंने विपक्ष पर मुस्लिम समाज को भाजपा और आरएसएस से डराने का आरोप लगाया। साथ ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को सकारात्मक संदेशों को समझना चाहिए।

ALSO READ  "उर्मिला सनावर विवाद पर सुरेश राठौड़ का बड़ा बयान, बोले- कोर्ट से मिल रही राहत, जांच में साबित होगी सच्चाई, मौका मिला तो लड़ूंगा चुनाव"

कासमी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मदरसा शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। आने वाले समय में मदरसों के छात्र डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, आईएएस और आईपीएस बनकर देश सेवा में योगदान देंगे।उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल अवैध रूप से संचालित मदरसों पर की गई है, जबकि मान्यता की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को समान रूप से मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 9
Users Today : 644
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 9
Users Today : 644
Users Yesterday : 496