न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी
Home » जायजा » “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा”

“BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 29 अगस्त। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को तहसील कार्यालय रुड़की पहुंचकर वहां चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति, मतदाता सूची के सत्यापन तथा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपादित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी बरती जानी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।डीएम ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम किसी भी दशा में पृथक न होने पाए। पात्र मतदाताओं के नामों का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरी सावधानी से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में प्राप्त सूचनाओं और दस्तावेजों की उचित जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ALSO READ  "BIG BREAKING:विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर पहुंचे एसडीआरएफ मुख्यालय, उत्तराखंड की ‘रेस्क्यू ताकत’ देख हुए प्रभावित"

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि एसआईआर कार्य के दौरान आम नागरिकों को भी आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक को उसके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्य की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में निष्पक्षता, पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

ALSO READ  "देर रात दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का लिया कड़ा जायजा — लापरवाही पर सख्त चेतावनी, मरीजों से सीधे संवाद कर जाना हाल"

उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा सूची का शुद्ध एवं अद्यतन रहना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 7 3
Users Today : 294
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 7 3
Users Today : 294
Users Yesterday : 522