न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » निर्देश » BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश

BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने और आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

ALSO READ  “कुंभ 2027 की उलटी गिनती शुरू: ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप–बैरागी कैंप में सड़कों, घाटों और पुलों के सुदृढ़ीकरण के सख्त निर्देश — श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता”
शनिवार को जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारी वर्षा और कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर हुए गड्ढों तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों का निरीक्षण करते हुए उनकी मरम्मत की प्रगति की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां भी गड्ढे अथवा सड़क क्षतिग्रस्त होने की समस्या है, वहां त्वरित गति से मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और ऐसे कार्य किए जाएं, जिससे सड़क लंबे समय तक सुरक्षित एवं बेहतर स्थिति में बनी रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे विभिन्न फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किए जाएं।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही निर्माण स्थलों पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क एवं फ्लाईओवर निर्माण से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुविधा और सड़क सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करें।

ALSO READ  "कर्मचारियों की मांगों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन! CM धामी ने संगठनों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए समाधान के सख्त निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 9
Users Today : 250
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 9
Users Today : 250
Users Yesterday : 522