(शहजाद अली हरिद्वार) Dehradun। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत IAS विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव गृह की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नई तैनाती को शासन स्तर पर अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
वहीं IAS आनंद श्रीवास्तव की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। उनसे अपर सचिव राजस्व की जिम्मेदारी हटा दी गई है। अब उन्हें अपर सचिव नागरिक उड्डयन के साथ महानिदेशक कृषि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा PCS अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी से अपर सचिव आवास विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
शासन ने PCS अधिकारी सुन्दरलाल सेमवाल से भी अपर सचिव समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी हटा दी है। वहीं सचिवालय सेवा के अधिकारी सुनील सिंह को अपर सचिव आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में सचिवालय सेवा की अधिकारी महिमा रोंकली को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अपर सचिव राजस्व के साथ सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन स्तर पर किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद विभिन्न विभागों के कामकाज में नई जिम्मेदारियों के अनुरूप बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियों को लेकर शासन की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।







































Users Today : 635
Users Yesterday : 850
