न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता
Home » प्रदर्शन » Big barking:डीपीएस दौलतपुर के शटलरों का धमाकेदार प्रदर्शन, तीन रजत पदकों से चमका स्कूल

Big barking:डीपीएस दौलतपुर के शटलरों का धमाकेदार प्रदर्शन, तीन रजत पदकों से चमका स्कूल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल, दौलतपुर के युवा शटलरों ने अंतरविद्यालयी बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में डीपीएस दौलतपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 15 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शुरुआती मुकाबलों से लेकर निर्णायक मैचों तक खिलाड़ियों ने तकनीक, फुर्ती और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-11 बालक युगल वर्ग में सव्वा कोरितोव और अलेक्जेंडर कोरितोव ने शानदार तालमेल दिखाते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों ने कई कड़े मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी क्षमता साबित की।

अंडर-15 बालिका युगल वर्ग में वानरिका और सीसरीक्षा की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और विद्यालय की पदक तालिका में एक और रजत जोड़ा।

वहीं अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में सीसरीक्षा ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। कड़े मुकाबलों में आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए उन्होंने रजत पदक हासिल किया। सीसरीक्षा का प्रदर्शन प्रतियोगिता में डीपीएस दौलतपुर के लिए विशेष आकर्षण रहा।

तीन रजत पदकों की इस उपलब्धि ने न केवल खिलाड़ियों की मेहनत को सम्मान दिलाया, बल्कि यह भी साबित किया कि डीपीएस दौलतपुर के युवा खिलाड़ी खेल के मैदान में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं।

ALSO READ  सफाई कर्मचारियों का आक्रोश: मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रैली व प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 9 9 9
Users Today : 42
Users Yesterday : 1062
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 9 9 9
Users Today : 42
Users Yesterday : 1062