न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » जिम्मेदारी » “हरियाणवी संगीत जगत के सुपरस्टार अमित सैनी रोहतकिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा कला परिषद में अतिरिक्त निदेशक बनने पर डॉ. सूर्यवीर सैनी ने दी हार्दिक बधाई, कहा— यह पूरे हरियाणा और सैनी समाज के लिए गर्व का क्षण”

“हरियाणवी संगीत जगत के सुपरस्टार अमित सैनी रोहतकिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा कला परिषद में अतिरिक्त निदेशक बनने पर डॉ. सूर्यवीर सैनी ने दी हार्दिक बधाई, कहा— यह पूरे हरियाणा और सैनी समाज के लिए गर्व का क्षण”

(शहजाद अली हरिद्वार)गुरुग्राम। हरियाणवी संगीत जगत के लोकप्रिय कलाकार अमित सैनी रोहतकिया को हरियाणा कला परिषद में अतिरिक्त निदेशक, गुरुग्राम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेशभर में खुशी की लहर है।

अपनी दमदार गायकी, लोकप्रिय गीतों और हरियाणवी संस्कृति को नई पहचान दिलाने वाले अमित सैनी रोहतकिया की इस उपलब्धि पर कलाकारों, प्रशंसकों और समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

 “हरियाणवी कला और संस्कृति के लिए गर्व का क्षण”

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सूर्यवीर सैनी ने अमित सैनी रोहतकिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल एक कलाकार का सम्मान नहीं,

बल्कि हरियाणवी कला, संस्कृति और लोकभाषा का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि अमित ने अपनी मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा के बल पर संगीत की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया है।

डॉ. सूर्यवीर सैनी ने कहा कि अमित सैनी रोहतकिया के गीतों ने हरियाणा की संस्कृति और परंपराओं को देशभर में नई पहचान दिलाने का काम किया है। आज युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वे लाखों लोगों के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।

 युवाओं के लिए प्रेरणा बने अमित सैनी

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना इस बात का प्रमाण है कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में अमित सैनी का योगदान उल्लेखनीय रहा है। यह सम्मान उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

 कलाकारों को मिलेगा नया मंच

डॉ. सूर्यवीर सैनी ने विश्वास व्यक्त किया कि अमित सैनी रोहतकिया अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

ALSO READ  "राजबीर सिंह चौहान के हाथों में INTUC उत्तराखंड की कमान, श्रमिक हितों की आवाज को मिलेगी नई धार—कार्यकर्ताओं ने दी जोरदार बधाई"

उनके नेतृत्व में प्रदेश के कलाकारों, गायकों और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा हरियाणा की कला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

उन्होंने अमित सैनी रोहतकिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी अपनी कला और सामाजिक योगदान से प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 1
Users Today : 222
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 1
Users Today : 222
Users Yesterday : 522