न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राहुल गांधी के साथ अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, शिवालिक नगर चौक पर फूंका सरकार का पुतला BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, छह राज्यों ने मिलकर बनाई रणनीति, हरिद्वार पुलिस ने बालिका और मासूम को बचाया BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने दिए सख्त निर्देश! घाट, सड़कें और पुल समय पर होंगे तैयार, दिन-रात चलेगा निर्माण कार्य BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी
Home » बैठक » “Big breaking:कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, 57 करोड़ की योजनाओं पर मुहर; मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा”

“Big breaking:कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, 57 करोड़ की योजनाओं पर मुहर; मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी प्रकृति के कार्यों से संबंधित 57 करोड़ रुपये से अधिक लागत की योजनाओं को अनुमोदन प्रदान किया गया।सोमवार को सीसीआर सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त श्री आनंद स्वरूप ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कुंभ मेला 2027 के भव्य एवं दिव्य आयोजन के लिए उन्हें सौंपे गए दायित्वों का तत्परता से निर्वहन करें। उन्होंने कुंभ क्षेत्र में संचालित अवस्थापना विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

मंडलायुक्त ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। कुंभ नगरी की गरिमा एवं धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए अवसंरचना, सौंदर्यीकरण एवं साइनेज से संबंधित कार्यों में कलर स्कीम और थीम की एकरूपता बनाए रखी जाए।बैठक में आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत स्थायी एवं अस्थायी प्रकृति के 27 प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और उन्हें अनुमोदन प्रदान किया गया। इनमें संपर्क मार्गों के सुधार, घाटों के निर्माण एवं अनुरक्षण, अस्थायी पैदल पुलों की स्थापना, अस्थायी बस अड्डों एवं पार्किंग स्थलों की व्यवस्था, साइनेज स्थापना, टेंट सिटी की स्थापना तथा पुलिस एवं अग्निशमन कर्मियों के आवास के लिए बैरक निर्माण सहित श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल हैं।

ALSO READ  "सीएम धामी के आवास पर भाजपा के दिग्गजों की गोपनीय मंत्रणा! अरविंद पांडेय, महेंद्र भट्ट और अजेय कुमार की बैठक से तेज हुई सियासी चर्चाएं"

मंडलायुक्त ने भूपतवाला में निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के अनुरक्षण तथा शैय्या क्षमता बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। वहीं, स्वर्गाश्रम क्षेत्र के घाटों की मरम्मत एवं सुधार से संबंधित पूर्व स्वीकृत प्रस्तावों की लागत में संशोधन के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया गया।उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व में निर्मित भवनों की ऊपरी मंजिलों पर नया निर्माण करने से पहले भवन की संरचनात्मक क्षमता एवं उपयुक्तता का अनिवार्य रूप से परीक्षण कराया जाए, ताकि सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता न हो।

बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला 2027 के दृष्टिगत संचालित निर्माण कार्यों एवं जनसुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने सड़कों, पार्किंग, बस अड्डों तथा विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी कार्यों की आवश्यकता एवं औचित्य से समिति को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।बैठक में आईजी (कुंभ) डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एसपी सिटी अभय सिंह, सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष दत्त, तकनीकी सेल के अधीक्षण अभियंता मनोज भट्ट, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई मनोज कुमार सिंह, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में हरिद्वार के साथ ही देहरादून, टिहरी गढ़वाल एवं पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।

ALSO READ  "मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 25वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक: वित्तीय और साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश के लिए ठोस कदम"

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

बैठक के बाद मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों एवं यूआईआईडीबी की परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य कुंभ मेला शुरू होने से पहले अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों की टीम के साथ यूआईआईडीबी द्वारा वित्तपोषित रोड़ी बेलवाला क्षेत्र की पुनर्विकास योजना के अंतर्गत घाटों के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने एडमिन रोड परियोजना का निरीक्षण कर कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चंडी चौक की सर्विस लेन के चौड़ीकरण के लिए एनएचएआई द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। मंडलायुक्त ने मायापुर स्कैप चैनल पर निर्माणाधीन पुल के कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने विभिन्न स्थलों पर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण कराया तथा अधिकारियों को सभी कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला 2027 से पहले सभी परियोजनाओं को पूरी गति से संचालित करते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को इनका पूरा लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 6 8
Users Today : 620
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 6 8
Users Today : 620
Users Yesterday : 836