न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राहुल गांधी के साथ अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, शिवालिक नगर चौक पर फूंका सरकार का पुतला BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, छह राज्यों ने मिलकर बनाई रणनीति, हरिद्वार पुलिस ने बालिका और मासूम को बचाया BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने दिए सख्त निर्देश! घाट, सड़कें और पुल समय पर होंगे तैयार, दिन-रात चलेगा निर्माण कार्य BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी
Home » कार्यवाही » Big breaking”जमीनी विवाद में खूनी टकराव से गांव में मचा हड़कंप, तीन सगे भाइयों पर कसा पुलिस का शिकंजा—NBW जारी होते ही श्यामपुर पुलिस ने दबोचा”

Big breaking”जमीनी विवाद में खूनी टकराव से गांव में मचा हड़कंप, तीन सगे भाइयों पर कसा पुलिस का शिकंजा—NBW जारी होते ही श्यामपुर पुलिस ने दबोचा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र में पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर लगातार लड़ाई-झगड़ा कर गांव का माहौल खराब करने के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में श्यामपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज दो मुकदमों की विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) हासिल किए थे। वारंट जारी होते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को श्यामपुर निवासी एक महिला की तहरीर पर नूर मोहम्मद, रफी और आरिफ के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी, गलत नीयत से हाथ फेरने तथा मारपीट में घायल करने के आरोप में मुकदमा संख्या 86/2026 दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 3(5), 115(2), 352, 351(2) और 74 के तहत कार्रवाई की गई थी।

इसके बाद आरोपियों पर दोबारा अपने ही भाई शाहनवाज के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को लाठी-डंडों से मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में शाहनवाज ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर 14 अगस्त को कोतवाली श्यामपुर में मुकदमा संख्या 95/2026 दर्ज किया गया। इस मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

दोनों मामलों की विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर विवेचक ने न्यायालय से तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करवाए। इसके बाद श्यामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नूर मोहम्मद (32), रफी (28) और आरिफ (26), तीनों पुत्र नूर आलम, निवासी ग्राम नलोवाला, कोतवाली श्यामपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ  “सिडकुल पुलिस की सटीक कार्रवाई! कुछ ही दिनों में ई-रिक्शा चोर धराया, चोरी का वाहन बरामद — हरिद्वार पुलिस की तगड़ी पकड़ से नहीं बच पाया ‘काका’ चोर”

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक रचना पठानिया, उपनिरीक्षक देवेन्द्र यादव और होमगार्ड विनोद रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 6 2
Users Today : 614
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 6 2
Users Today : 614
Users Yesterday : 836