न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, छह राज्यों ने मिलकर बनाई रणनीति, हरिद्वार पुलिस ने बालिका और मासूम को बचाया BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने दिए सख्त निर्देश! घाट, सड़कें और पुल समय पर होंगे तैयार, दिन-रात चलेगा निर्माण कार्य BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी BIG BREAKING:: रुड़की में बांसुरी स्वराज का संगठन को मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया जनता से निरंतर संवाद का मंत्र!
Home » आरोप » “एसआईआर पर गरमाया सियासी माहौल! पूर्व मेयर गौरव गोयल का बड़ा आरोप—फर्जी आपत्तियों से वोट काटने की कोशिश”

“एसआईआर पर गरमाया सियासी माहौल! पूर्व मेयर गौरव गोयल का बड़ा आरोप—फर्जी आपत्तियों से वोट काटने की कोशिश”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी आपत्तियां दाखिल कर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े कुछ प्रतिनिधियों के समर्थक आपत्ति दाखिल कर इस तरह का प्रयास कर रहे हैं,जिससे कि लोगों के वोट काटे जा सके।पुराने मकतुलपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 45 पर पहुंचकर सक्षम अधिकारी के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि फर्जी आपत्तियों का फर्जी निस्तारण किया जा रहा है।कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया निष्पक्ष तथा पारदर्शी होनी चाहिए,ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से न हटाया जा सके।आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ लोगों को लगता है कि एसआईआर के माध्यम से निर्वाचन आयोग उनके 2027 के निशान को आसान कर रहा है,यही कारण है कि कथित प्रजापतियों के मामले में भाजपा से जुड़े लोगों की ओर से अब तक कोई स्पष्ट पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।पूर्व मेयर गौरव ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता एसआईआर की पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी सही और पात्र व्यक्ति का वोट किसी कीमत पर काटने नहीं दिया जाएगा।उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार को लेकर सतर्क रहने की अपील की साथ ही मतदाता सूची में अपना नाम जांच लेने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या गलत आपत्ति सामने आने पर तत्काल इसकी सूचना समय पर देकर जांच करा लेने का आवाहन किया।

ALSO READ  वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की पंचायत चुनाव को लेकर अहम रणनीतिक बैठक, सरकार पर गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 4 2
Users Today : 594
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 4 2
Users Today : 594
Users Yesterday : 836