न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » अभियान » “उत्तराखंड के भविष्य की आवाज बनी 2.5 लाख कलमें! ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में युवाओं ने खोला विजन का पिटारा, CM धामी खुद सुनेंगे 140 चुनिंदा छात्रों के सपने”

“उत्तराखंड के भविष्य की आवाज बनी 2.5 लाख कलमें! ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में युवाओं ने खोला विजन का पिटारा, CM धामी खुद सुनेंगे 140 चुनिंदा छात्रों के सपने”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध एवं सुझाव पोर्टल पर जमा कर उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपना विजन साझा किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते 10 अगस्त को प्रदेशभर के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद करते हुए उनसे आह्वान किया था कि वे बताएं कि आने वाले वर्षों में वे अपने उत्तराखंड को किस रूप में देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के इस आह्वान के बाद सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ अभियान में भागीदारी की।विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक सहित आठ प्रमुख विषयों पर अपने सुझाव और नए विचार प्रस्तुत किए हैं। खास बात यह है कि ये केवल निबंध नहीं, बल्कि उत्तराखंड की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और भविष्य के प्रदेश को लेकर उनकी सोच का दस्तावेज बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों से प्राप्त अच्छे और व्यावहारिक सुझावों का स्वयं अवलोकन किया जाएगा तथा उपयोगी विचारों को राज्य की नीतियों एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं में शामिल करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।अभियान के अंतर्गत 140 श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सचिवों के साथ अपने विचारों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इन विद्यार्थियों के साथ स्वयं संवाद कर उनके विजन और अनुभवों को सुनेंगे। इसके साथ ही श्रेष्ठ विद्यार्थियों को करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग और अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाने की भी व्यवस्था की गई है।

ALSO READ  "माँ के नाम एक पेड़, प्रकृति के नाम जीवन" — एसबीआई बहादराबाद के शाखा प्रबंधक प्रणय किशोर की अनूठी पहल, हरेला पर्व पर दिया हरियाली बढ़ाने का बड़ा संदेश"

पोर्टल पर निबंध जमा करने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। अभियान में प्रदेश के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों के साथ ही सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है।

अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि नई पीढ़ी को सीधे राज्य की विकास प्रक्रिया और नीति निर्माण की सोच से जोड़ने की यह एक अभिनव पहल है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं। 24 अगस्त निबंध जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी केवल विकास योजनाओं की लाभार्थी न रहे, बल्कि ‘विकसित उत्तराखंड’ की संकल्पना और नीति निर्माण में सक्रिय भागीदार भी बने।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “हमारे विद्यार्थी केवल उत्तराखंड का भविष्य नहीं हैं, बल्कि उनके विचार आज के उत्तराखंड को भी नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के माध्यम से हम नई पीढ़ी की सोच को सुन रहे हैं। युवाओं के अच्छे और व्यावहारिक सुझावों को प्रदेश के विकास में स्थान दिया जाएगा। हमारा संकल्प है कि युवा जिस उत्तराखंड का सपना देख रहे हैं, उसे साकार करने में उन्हें भी सहभागी बनाया जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 9 7
Users Today : 449
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 9 7
Users Today : 449
Users Yesterday : 836