न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी BIG BREAKING:: रुड़की में बांसुरी स्वराज का संगठन को मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया जनता से निरंतर संवाद का मंत्र! BIG BREAKING:: खेल महाकुम्भ में नैनीताल का डबल धमाका! फुटबॉल के मैदान में दिखा दम, अंडर-14 में अल्मोड़ा और अंडर-19 में पौड़ी को हराकर दोनों खिताबों पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन!
Home » अभियान » “ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा कानून का संदेश, नशे-साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों पर छात्रों को किया जागरूक”

“ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा कानून का संदेश, नशे-साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों पर छात्रों को किया जागरूक”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में भारतीय जागरूकता समिति, जिला विधिक प्राधिकरण हरिद्वार एवं हरिद्वार पुलिस के द्वारा एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री ललित मिगलानी, अधिवक्ता, नैनीताल हाई कोर्ट एवं अध्यक्ष, भारतीय जागरूकता समिति, श्री नीरज, सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र पवार तथा श्री राज कुमार राजेश्वरी रहे। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे की लत एवं उसके दुष्प्रभाव, यातायात नियमों, साइबर अपराध तथा अन्य कानूनी एवं सामाजिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था।

मिगलानी ने बच्चों को कानून के प्रति जागरूक रहने की अपील की ओर नशे के प्रति बच्चों को जागरूक किया मिगलानी ने बच्चों को बताया कि नशे की शुरुआत एक शौक से होती हैं ओर बाद में वो शौक जीवन एम परिवार को बरबाद कर देता है कानून में नशे को खरीदने बेचने एम रखने पर 20 वर्ष से लेकर उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान है। इस लिए नशे से दूर रहे ओर स्वस्थ रहे।

सिमरन जीत कौर ने बच्चों को पाक्सो एक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ओर बच्चों को अवगत कराया कि किसी अपने या अन्य वयस्क व्यक्ति द्वारा नाबालिग बच्चों चाहे वो लड़का हो या लड़की के साथ अगर अमानवीय व्यवहार करता हैंतो वो पोक्सो एक्ट के अंदर अपराधी होगा ओर गंभीर अपराध में सज़ा उम्र कैद तक की है।

सीपीयू इंस्पेक्टर नीरज ने बच्चों को ट्रैफिक ब्लॉ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एम बच्चों को बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने के लिए आग्रह किया। बच्चों को सिग्नल एम रोड साइन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी में सरल भाषा में लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया भी साझा की

ALSO READ  राष्ट्रपति के देहरादून दौरे के मद्देनजर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की तगड़ी नाकाबंदी और सघन चैकिंग अभियान

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। साथ ही, विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए किसी भी संदिग्ध या गलत गतिविधि की स्थिति में उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुरियन एंटनी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जागरूकता और सही जानकारी ही युवाओं को नशे, अपराध तथा अन्य सामाजिक बुराइयों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भारतीय जागरूकता समिति एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 1 3 7
Users Today : 489
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 1 3 7
Users Today : 489
Users Yesterday : 836