न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Home » हादसा » “Big Breaking शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता रजत पुंडीर का शव बरामद, SDRF ने चलाया गहन सर्च ऑपरेशन”

“Big Breaking शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता रजत पुंडीर का शव बरामद, SDRF ने चलाया गहन सर्च ऑपरेशन”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए व्यक्ति रजत पुंडीर का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। हादसे के बाद एसडीआरएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। कई स्थानों पर गहन तलाशी के बाद शुक्रवार को लापता व्यक्ति का शव ढालीपुर इंटेक के समीप से बरामद किया गया।जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को शक्ति नहर में एक कार गिरने और उसमें सवार व्यक्ति के लापता होने की सूचना पुलिस एवं एसडीआरएफ को मिली थी। सूचना मिलते ही टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने नहर के विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया।20 अगस्त की शाम करीब सात बजे सर्चिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त कार को शक्ति नहर से बरामद कर लिया गया। हालांकि वाहन में सवार रजत पुंडीर का कोई पता नहीं चल पाया था। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने नहर के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान जारी रखा।शुक्रवार, 21 अगस्त को ढालीपुर इंटेक के समीप सर्चिंग के दौरान टीम को रजत पुंडीर का शव बरामद हुआ। शव को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। लगातार तीन दिनों तक चले अभियान में एसडीआरएफ और पुलिस टीमों के समन्वित प्रयासों से लापता व्यक्ति की तलाश पूरी हुई।

ALSO READ  हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने ली युवक की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 3
Users Today : 159
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 3
Users Today : 159
Users Yesterday : 1042