न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी BIG BREAKING:: जनसंवाद यात्रा में सियासी गर्माहट! अफजलगढ़ में हरीश रावत से प्रीतम सिंह की आत्मीय मुलाकात, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: धनौरी में बड़ा हादसा! शौचालय का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में दबा पीएसी जवान—रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान BIG BREAKING:: 120 साल की गौरवशाली परंपरा फिर हुई जीवंत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ज्वालापुर—विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य रामलीला का शुभारंभ BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजा ‘राष्ट्र गौरव’ का भव्य मंच, विधायक आदेश चौहान समेत 31 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
Home » हमला » “अंकिता भंडारी हत्याकांड पर अमन गर्ग और महेश प्रताप राणा का बड़ा हमला! CBI जांच में देरी पर सरकार को घेरा, पूछा—आखिर कब मिलेगा अंकिता को पूरा न्याय?”

“अंकिता भंडारी हत्याकांड पर अमन गर्ग और महेश प्रताप राणा का बड़ा हमला! CBI जांच में देरी पर सरकार को घेरा, पूछा—आखिर कब मिलेगा अंकिता को पूरा न्याय?”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच में कथित देरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार और जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन सीबीआई जांच की वर्तमान स्थिति और प्रगति को लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह मामला प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में संवेदनशील और चर्चित रहा है। ऐसे में जांच की प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता बेहद जरूरी है। कांग्रेस ने मांग की कि सीबीआई जांच की अब तक की प्रगति और वर्तमान स्थिति को सार्वजनिक किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार और प्रदेश की जनता को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके।

अमन गर्ग ने कहा कि मामले से जुड़े प्रत्येक आरोपी की भूमिका की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। साथ ही किसी भी संभावित षड्यंत्र में शामिल व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।कांग्रेस ने सरकार से अंकिता भंडारी के परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। पार्टी का कहना है कि न्याय प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी पीड़ित परिवार की पीड़ा को और बढ़ाती है।

ALSO READ  रुड़की: खेत में हुए विवाद के बाद भाजपा समर्थक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 7 6
Users Today : 122
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 7 6
Users Today : 122
Users Yesterday : 1042