न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी BIG BREAKING:: जनसंवाद यात्रा में सियासी गर्माहट! अफजलगढ़ में हरीश रावत से प्रीतम सिंह की आत्मीय मुलाकात, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: धनौरी में बड़ा हादसा! शौचालय का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में दबा पीएसी जवान—रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान BIG BREAKING:: 120 साल की गौरवशाली परंपरा फिर हुई जीवंत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ज्वालापुर—विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य रामलीला का शुभारंभ BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजा ‘राष्ट्र गौरव’ का भव्य मंच, विधायक आदेश चौहान समेत 31 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
Home » हादसा » “Big breaking कलियर की कांवड़ पटरी रोड पर मौत का तांडव! चार बाइकों की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, 6 घायल”

“Big breaking कलियर की कांवड़ पटरी रोड पर मौत का तांडव! चार बाइकों की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, 6 घायल”

(शहजाद अली हरिद्वार)पिरान कलियर। कावड़ पटरी रोड पर शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाल कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

एक माह में दूसरी बार बड़ा हादसा

कावड़ पटरी रोड पर लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब एक माह पहले भी इसी मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हुई थी। अब एक बार फिर तीन लोगों की जान चली गई और छह लोग घायल हो गए। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल है।

ALSO READ  हरिद्वार में गंगनहर का दर्दनाक हादसा : भाई को बचाते हुए दो बहनें तेज बहाव में डूबीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 7 6
Users Today : 122
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 7 6
Users Today : 122
Users Yesterday : 1042