न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिलाधिकारी के निर्देश पर कुट्टू के आटे की ‘खुली बिक्री’ पर ब्रेक, नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने कहा—पैक्ड बेचो, बिल रखो, वरना होगी कार्रवाई! BIG BREAKING:: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ से धामी का बड़ा संदेश—हर आंगन तक पहुंचे सेवा, स्नेह और संवाद, कुपोषण के खिलाफ सरकार का ‘विकल्परहित’ संकल्प BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत!
Home » प्रदर्शन » “हरिद्वार में खेल प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल में 116 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर”

“हरिद्वार में खेल प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल में 116 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो एवं कराटे के चयन ट्रायल आयोजित किए गए।

चार आयु वर्गों—14 से 17 वर्ष, 17 से 19 वर्ष, 19 से 21 वर्ष तथा 21 से 23 वर्ष—में विकासखंड, नगर निगम एवं नगर पालिका स्तर से चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पांच खेल विधाओं में 77 बालक एवं 39 बालिकाओं सहित कुल 116 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का चयन बैट्री टेस्ट के साथ खेल एवं स्पर्धा-विशिष्ट कौशल तथा दक्षता के आधार पर किया गया। बैट्री टेस्ट में 30 मीटर फ्लाइंग रन, वर्टिकल जंप, 6×10 शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो एवं 800 मीटर दौड़ शामिल रहे।

मेरिट के आधार पर प्रत्येक आयु वर्ग में प्रत्येक खेल से 2 बालक एवं 2 बालिका चयनित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को ₹2,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति तथा वर्ष में ₹10,000 एकमुश्त खेल उपकरण हेतु डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में उपलब्ध कराया जाएगा।

कल पांच खेलों में होंगे चयन ट्रायल

द्वितीय दिवस 21 अगस्त 2026 को योगस्थली खेल परिसर में प्रातः 8 बजे से बास्केटबॉल, ताईक्वांडो, फुटबॉल, टेबल-टेनिस एवं वॉलीबॉल के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया का सफल संचालन जिला खेल विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय से किया जा रहा है।

ALSO READ  "उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी में गुरुकुल कांगड़ी का शानदार प्रदर्शन, डॉ. संजय पालीवाल की मौजूदगी में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 3–1 से दी शिकस्त "

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 7 8
Users Today : 224
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 7 8
Users Today : 224
Users Yesterday : 1042