न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिलाधिकारी के निर्देश पर कुट्टू के आटे की ‘खुली बिक्री’ पर ब्रेक, नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने कहा—पैक्ड बेचो, बिल रखो, वरना होगी कार्रवाई! BIG BREAKING:: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ से धामी का बड़ा संदेश—हर आंगन तक पहुंचे सेवा, स्नेह और संवाद, कुपोषण के खिलाफ सरकार का ‘विकल्परहित’ संकल्प BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत!
Home » जिम्मेदारी » “उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा दांव, डोईवाला में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अरुण नेगी कांग्रेस में शामिल”

“उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा दांव, डोईवाला में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अरुण नेगी कांग्रेस में शामिल”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अरुण नेगी को अपने पाले में शामिल कर लिया है। अरुण नेगी ने अपने समर्थकों और साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद अरुण नेगी ने पार्टी की विचारधारा और नीतियों में विश्वास जताते हुए कांग्रेस के साथ मजबूती से काम करने की बात कही। उनके साथ कई अन्य लोगों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्विनी बहुगुणा और ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरुण नेगी समेत उनके साथियों का स्वागत किया।

स्थानीय राजनीतिक जानकारों की नजर में अरुण नेगी का कांग्रेस में शामिल होना डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। चुनावी तैयारियों के बीच इस राजनीतिक घटनाक्रम से क्षेत्र में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ALSO READ  "समाजसेवा से संवैधानिक दायित्व तक: शारिक मलिक बने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, पांच साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 7 1
Users Today : 217
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 7 1
Users Today : 217
Users Yesterday : 1042