न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पंवाणी अग्निकांड से उजड़े 50 परिवारों के लिए उठी मदद की आवाज, विधायक दुर्गेश लाल पहुंचे CM धामी के दरबार; मांगी तत्काल आर्थिक राहत BIG BREAKING:: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में पहुंचे मनोज धनगर, मत्था टेक लिया आशीर्वाद; मानवता और भाईचारे का दिया संदेश BIG BREAKING:: मोरी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई आवासीय भवन जलकर राख; सीएम धामी ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश BIG BREAKING:: “गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती हैं, प्रेम-सेवा और समानता का संदेश देती हैं: सीएम धामी” BIG BREAKING:: झनकईया मेले को मिला विकास का तोहफा! CM धामी ने दो नए स्नान घाट बनाने का किया ऐलान, भारत-नेपाल की आस्था और संस्कृति का दिखा संगम BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा हरिद्वार! जूना अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश के साथ कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का भव्य आगाज
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 12.06 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा, तराजू-मोबाइल भी बरामद”

“हरिद्वार में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 12.06 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा, तराजू-मोबाइल भी बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । नगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को 12.06 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की रात उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दुधियाबन रोड पर ठोकर नंबर एक के पास गीता कुटीर आश्रम की तरफ से पैदल आ रहे एक आरोपी को पुलिस ने संदिग्ध मानकर रुकने का इशारा किया। इस दौरान आरोपी पीछे मुड़कर भागने लगा। पकड़े जाने पर आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र राजेश दास निवासी कबाड़ी बस्ती लालजीवाला के रूप में हुई। तलाशी में आरोपी के पास से पन्नी में स्मैक, पैंट की जेब से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और ओपो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

ALSO READ  "गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 7 7 0
Users Today : 233
Users Yesterday : 644
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 7 7 0
Users Today : 233
Users Yesterday : 644