न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 12.06 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा, तराजू-मोबाइल भी बरामद”

“हरिद्वार में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 12.06 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा, तराजू-मोबाइल भी बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । नगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को 12.06 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की रात उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दुधियाबन रोड पर ठोकर नंबर एक के पास गीता कुटीर आश्रम की तरफ से पैदल आ रहे एक आरोपी को पुलिस ने संदिग्ध मानकर रुकने का इशारा किया। इस दौरान आरोपी पीछे मुड़कर भागने लगा। पकड़े जाने पर आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र राजेश दास निवासी कबाड़ी बस्ती लालजीवाला के रूप में हुई। तलाशी में आरोपी के पास से पन्नी में स्मैक, पैंट की जेब से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और ओपो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

ALSO READ  "हरिद्वार में वाहन चोरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा प्रहार, पथरी पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़; दो शातिर चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861