न्यूज़ फ्लैश
“राहुल गांधी से मिला उत्तराखंड बेरोजगार संघ, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक का मुद्दा उठाया” “कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर खाकी का भव्य सम्मान, ‘बड़ा खाना’ में गूंजी तालियां—20 लाख से ज्यादा भोले सकुशल रेल से रवाना” “कुंभ 2027 से पहले हरिद्वार में बड़ा घाट विस्तार, 3 किलोमीटर लंबाई के 7 नए घाटों पर काम तेज” “चमोली टनल हादसा: CM धामी ने खुद टनल में उतरकर लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा, 19 लोग सुरक्षित बाहर—3 की तलाश जारी” “बीएचईएल में गूंजा देशभक्ति का रंग, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां” “कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, अखाड़ा परिषद ने बजाई ‘सफलता की घंटी’—डीएम-एसएसपी से लेकर सफाई कर्मियों तक का हुआ भव्य सम्मान”
Home » मुकदमा » देहरादून में पुलिस मुठभेड़: गौकशी का वांछित गैंगस्टर घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

देहरादून में पुलिस मुठभेड़: गौकशी का वांछित गैंगस्टर घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गौकशी के मामले में लंबे समय से वांछित गैंगस्टर रईस घायल हो गया, जबकि उसका साथी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ की कार्रवाई इंस्पेक्टर नरेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 12-13 अगस्त की देर रात प्रेमनगर पुलिस दरू चौक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोरखपुर चौक की ओर से बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक लेकर चाय बागान की ओर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश पितांबरपुर-बनियावाला मार्ग पर बाइक छोड़कर चाय बागान की ओर भागने लगे।

पुलिस के मुताबिक पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रईस के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जबकि उसका साथी नवाब फरार हो गया।

मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक चापड़, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी, नायलॉन की रस्सी और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान का इस्तेमाल गौकशी के लिए किया जाना था।

घायल रईस सहारनपुर का गैंगस्टर बताया गया है और प्रेमनगर क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुई गौकशी की घटना में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गौकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी नवाब के साथ टी-स्टेट और आसपास के क्षेत्र में आवारा गोवंश की रेकी कर गौकशी की योजना से आया था।

पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस टीम में निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक जैनेंद्र राणा, कांस्टेबल रवि शंकर, पंकज कुमार और श्रीकांत मलिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 2 2 3
Users Today : 32
Users Yesterday : 561
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 2 2 3
Users Today : 32
Users Yesterday : 561