न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » संदेश » “अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर हरिद्वार में गूंजा ‘सशक्त युवा–सशक्त भारत’ का संदेश, विधिक जागरूकता से लेकर युवा संवाद तक कई कार्यक्रमों का भव्य आयोजन”

“अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर हरिद्वार में गूंजा ‘सशक्त युवा–सशक्त भारत’ का संदेश, विधिक जागरूकता से लेकर युवा संवाद तक कई कार्यक्रमों का भव्य आयोजन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की ओर से ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का शुभारंभ किया गया।उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार नरेंद्र दत्त के आदेश पर जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय से युवाओं को विधिक जानकारी देने के साथ उन्हें अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के तहत जीआरपी मुख्यालय रानीपुर में ट्रेनी एसआई के साथ सचिव/सिविल जज सीनियर डिविजन सिमरनजीत कौर ने युवा संवाद किया। इस दौरान बीएनएस 2023 और बीएनएसएस 2023 के प्रावधानों पर प्रश्नोत्तर के माध्यम से जानकारी दी गई।डिप्टी एलएडीसी रमण कुमार सैनी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, निःशुल्क विधिक सहायता तथा नालसा जागृति योजना के तहत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी।नेहरू युवा केंद्र, रानीपुर मोड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थापित विधिक सहायता हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। युवाओं को मौलिक अधिकार, मूल कर्तव्य और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। हेल्प डेस्क पर अधिवक्ता और पीएलवी की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।

वहीं जेल समीक्षा दिवस के अवसर पर जिला कारागार हरिद्वार का साप्ताहिक दौरा किया गया। विधिक सहायता डेस्क पर बंदियों के परिजनों की समस्याएं सुनी गईं। एकलव्य बैरक में 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के बंदियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया तथा पॉक्सो एक्ट और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।शाम चार बजे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में युवा अधिवक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की शक्ति बताते हुए भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और चंद्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को कानूनी पुस्तकों का अध्ययन कर ज्ञान बढ़ाने और मेहनत के साथ वकालत में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ALSO READ  "झमाझम बारिश में हरेला पर्व की हरियाली: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने 400 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश"

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह, सचिव विपिन द्विवेदी, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कपिल सहित कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्ता और बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 5
Users Today : 235
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 5
Users Today : 235
Users Yesterday : 861