न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्राम प्रधान नीरज चौहान के चाचा अशोक चौहान का निधन, दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार BIG BREAKING:: हिमालयी विकास को विज्ञान की नई उड़ान! CM धामी ने जारी की ‘विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026’, GEP से खुलेगा प्राकृतिक संपदा की असली कीमत का रास्ता BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा
Home » जायजा » “14 अगस्त को हरिद्वार में गूंजेगी विभाजन की दर्दनाक दास्तां, CM धामी करेंगे बलिदानियों को नमन”

“14 अगस्त को हरिद्वार में गूंजेगी विभाजन की दर्दनाक दास्तां, CM धामी करेंगे बलिदानियों को नमन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। 14 अगस्त को प्रेमनगर आश्रम, हरिद्वार में उत्तरांचल पंजाबी महासभा, उत्तराखंड की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बुधवार को प्रेमनगर आश्रम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए मंच, अतिथियों के बैठने, स्वागत, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा की और कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने विभाजन की त्रासदी झेली। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के संघर्ष और उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए तथा युवा पीढ़ी को भी इस इतिहास से परिचित कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विभाजन पीड़ित परिवारों और उनके पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान अपने प्राणों, सम्मान, घर-बार और मातृभूमि के लिए किए गए त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए विभाजन पीड़ित परिवारों और उनके पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही 1947 से पूर्व जन्मे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, गंगा तट पर आत्मशांति के लिए दीपदान तथा विभाजन की पीड़ा और पूर्वजों के त्याग-बलिदान पर प्रदर्शनी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ALSO READ  "देर रात दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का लिया कड़ा जायजा — लापरवाही पर सख्त चेतावनी, मरीजों से सीधे संवाद कर जाना हाल"

इस अवसर पर अध्यक्ष करण मल्होत्रा,सुनील अरोड़ा,राम अरोड़ा, प्रदीप कालरा,प्रवीण कुमार ,संजय अरोड़ा (परिवहन प्राधिकरण सदस्य), नवीन गुलाटी, भारत कपूर, जगदीश लाल पाहवा, नीरज कुमार, अनिल कुमार, सुरेश कंवर, विमलेश आहूजा, संजय सहगल, विमल कुमार, परमानंद पोपली, अनिल अरोड़ा, अन्नू कक्कड़, सुरेश गुलाटी, सुनील अरोड़ा, अमर कुमार और किशोर अरोड़ादीपक अरोड़ा, राजीव घई, अन्नू कक्कड़, राहुल बाटला सहित पंजाबी समाज के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

14 अगस्त को होने वाले इस राज्य स्तरीय आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों और उनके पूर्वजों के त्याग एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 6 6 5
Users Today : 482
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 6 6 5
Users Today : 482
Users Yesterday : 1573