न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राहुल गांधी के साथ अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, शिवालिक नगर चौक पर फूंका सरकार का पुतला BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, छह राज्यों ने मिलकर बनाई रणनीति, हरिद्वार पुलिस ने बालिका और मासूम को बचाया BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने दिए सख्त निर्देश! घाट, सड़कें और पुल समय पर होंगे तैयार, दिन-रात चलेगा निर्माण कार्य BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी
Home » आरोप » रिश्तेदारों को मौत का जिम्मेदार बता युवक ने लगाया फाँसी का फंदा, परिजनों ने बचाई जान

रिश्तेदारों को मौत का जिम्मेदार बता युवक ने लगाया फाँसी का फंदा, परिजनों ने बचाई जान

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में एक युवक ने रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया।

युवक कामिल ने खुद को कमरे में बंद कर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने दस से अधिक रिश्तेदारों के नाम लेकर उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।

इसके बाद उसने फांसी का फंदा लगाया, लेकिन फंदा कसते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर समय रहते उसे फंदे से उतारा और उसकी जान बचाई।

घटना के बाद कामिल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कामिल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ऊपर हो रहे मानसिक अत्याचार की बात कर रहा है।

वीडियो में उसने यह भी कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता और उसके आत्मघाती कदम के पीछे उसके ही कुछ नजदीकी रिश्तेदारों की प्रताड़ना है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने बताया कि पुलिस को युवक का वीडियो मिला है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

ALSO READ  कैश खुराना और राजवीर चौहान ने रानीपुर में संभाली युवा कांग्रेस की कमान। संगठनात्मक नियुक्तियों के बीच भाजपा पर फर्जी वोट बनाने का गंभीर आरोप। घोषणा—युवा कांग्रेस चलाएगी बड़ा अभियान, पारदर्शी चुनाव ही होगा लक्ष्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 8 0
Users Today : 632
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 8 0
Users Today : 632
Users Yesterday : 836