न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे”
Home » सम्मान » “4.30 करोड़ कांवड़ियों की सुरक्षित घर वापसी! धामी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, संतों ने डीएम-एसएसपी को पहनाई सम्मान की पगड़ी”

“4.30 करोड़ कांवड़ियों की सुरक्षित घर वापसी! धामी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, संतों ने डीएम-एसएसपी को पहनाई सम्मान की पगड़ी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार से शुरू हुई आस्था की विराट कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने और करीब 4.30 करोड़ शिवभक्तों की सुरक्षित घर वापसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार प्रशासन और पुलिस की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत पूरे प्रशासनिक तंत्र को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी।गुरु पूर्णिमा से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में गोमुख समेत विभिन्न पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर करोड़ों श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। हजारों किलोमीटर की पैदल यात्रा, दंडवत कांवड़, खड़ी कांवड़, झूला कांवड़, डाक कांवड़ और बाइक कांवड़ ने इस बार यात्रा को और विराट स्वरूप प्रदान किया।

रात-दिन मुस्तैद रहा प्रशासन

करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को सुरक्षित निकालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की। भीड़ नियंत्रण, यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाएं, घाटों की व्यवस्था, कांवड़ पटरी और वैकल्पिक मार्गों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों की ओर जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भी पुलिस बल और प्रशासनिक टीमें लगातार मैदान में डटी रहीं।

संत समाज ने किया डीएम-एसएसपी का सम्मान

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर संत समाज ने भी प्रशासन की मेहनत को सराहा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को माला, सम्मान की पगड़ी और माता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संत समाज की प्रार्थनाओं, प्रशासन की रणनीति और पुलिस की मुस्तैदी के समन्वय से इतना विशाल कांवड़ मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।

ALSO READ  "एसआईआर अभियान में शानदार काम का सम्मान! रुड़की में उत्कृष्ट बीएलओ प्रवीण कल्याणी सम्मानित, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक शेट ने दिए पारदर्शिता और तेजी से काम के निर्देश"

कांवड़ यात्रा की सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था जुड़ जाए तो दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक को भी सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सकता है। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच कांवड़िए अपने घर लौट गए और हरिद्वार ने सफलता की एक नई मिसाल कायम की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 3 9 2
Users Today : 209
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 3 9 2
Users Today : 209
Users Yesterday : 1573