न्यूज़ फ्लैश
“तीज उत्सव में गूंजा ‘सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड’ का संकल्प, CM धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, बोलीं महिलाएं—अब विकास की कमान हमारे हाथ!” “12 घंटे में टूटा रास्ता फिर हुआ दुरुस्त! नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का CM धामी ने लिया जायजा, अफसरों को दिए जरूरी निर्देश” हरिद्वार में उमड़ा भगवा सैलाब! 63.60 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल, अब तक 4.43 करोड़ कांवड़िए हुए रवाना Haridwar”कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री पर शिकंजा, दो कारोबारियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा “तिरंगे के रंग में रंगा हरिद्वार! गांव-गांव गूंजी देशभक्ति, स्कूलों से निकली भव्य तिरंगा रैली” “भारी बारिश में भी हरकी पैड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर ग्राउंड जीरो पर पहुंचे DM मयूर दीक्षित”
Home » सैलाब » हरिद्वार में उमड़ा भगवा सैलाब! 63.60 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल, अब तक 4.43 करोड़ कांवड़िए हुए रवाना

हरिद्वार में उमड़ा भगवा सैलाब! 63.60 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल, अब तक 4.43 करोड़ कांवड़िए हुए रवाना

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के 12वें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 63 लाख 60 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 4 करोड़ 43 लाख 78 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 0 0 3
Users Today : 559
Users Yesterday : 618
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 0 0 3
Users Today : 559
Users Yesterday : 618