न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
Home » सुरक्षा » “मूसलाधार बारिश में जब जलमग्न हुआ हरिद्वार, तो खुद मोर्चे पर उतरे SSP नवनीत सिंह भुल्लर—कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सड़क पर डटे कप्तान”

“मूसलाधार बारिश में जब जलमग्न हुआ हरिद्वार, तो खुद मोर्चे पर उतरे SSP नवनीत सिंह भुल्लर—कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सड़क पर डटे कप्तान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेले के चरम दौर में सोमवार को हरिद्वार में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मध्य हरिद्वार की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर पानी भरने से गंगाजल लेकर तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे डाक कांवड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मध्य हरिद्वार में जल निकासी के लिए लगाए गए पंपिंग सेट लगातार बारिश के बीच अपेक्षित राहत नहीं दे सके। कई स्थानों पर जलभराव के कारण पैदल कांवड़ियों के साथ स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। पानी से भरी सड़कों के बीच शिवभक्तों को आगे बढ़ते देखा गया।

कांवड़ मेले के अंतिम दौर में हुई भारी बारिश ने प्रशासन के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। प्रशासन की प्राथमिकता जलभराव वाले क्षेत्रों से जल्द से जल्द पानी की निकासी कराने के साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।

वहीं, हालात का जायजा लेने के लिए हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर खुद मैदान में उतरे। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था और कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भारी बारिश के बीच पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का प्रयास है कि बारिश के कारण कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं प्रभावित न हों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

ALSO READ  सीएम धामी वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 1 9
Users Today : 337
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 2 0
Users Today : 337
Users Yesterday : 1573