न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी
Home » ऐलान » “10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा ऐलान! उत्तराखंड में लगेंगे 4 मेगा रोजगार मेले, श्रीनगर-देहरादून से काशीपुर-अल्मोड़ा तक युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका”

“10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा ऐलान! उत्तराखंड में लगेंगे 4 मेगा रोजगार मेले, श्रीनगर-देहरादून से काशीपुर-अल्मोड़ा तक युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। प्रदेशभर के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को देशभर की विभिन्न बहु राष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में विशेष रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। जिसके तहत गढ़वाल व कुमाऊं मण्डल में दो-दो मेलों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग की भी भागीदारी रहेगी।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी लम्बित कार्यों को नियत समय पर पूर्ण करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिये। विभागीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना है। जिसके तहत अभी तक 42 हजार युवाओं को रोजगार दे चुकी है। जिसमें स्थाई कार्मिकों के अलावा संविदा व आउटसोर्स कार्मिक भी शामिल है। डाॅ. रावत ने कहा कि आगामी चार माह के भीतर तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर के युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से चार रोजगार मेलों का आयेाजन करेगा, जिसमें से गढ़वाल मंडल में श्रीनगर व देहरादून तथा कुमाऊं मण्डल में काशीपुर व अल्मोड़ा में मेलों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें पाॅलीटेक्निक, आईटीआई व राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज से पास आउट एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालयी शिक्षा के तहत व्यावसायिक कोर्स कर चुके छात्र-छात्राओं को भी रोजगार का अवसर दिया जायेगा। इसके अलावा उच्च ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं व ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को भी निजी कम्पनियों में रोजगार पाने का मौका मिल सकेगा। इसके लिये तकनीकी शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर निःशुल्क आॅनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। डाॅ. रावत ने बताया कि रोजगार मेलों के आयोजन में विद्यालयी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा के साथ ही सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग की भी भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। जिसके लिये शीघ्र ही एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक बुलाई जायेगी। जिसमें रोजगार मेलों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा।

ALSO READ  "आपदा में भी अडिग उत्तराखंड: सीएम धामी का ऐलान – हर पीड़ित के साथ है सरकार, मोदी-शाह ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा"

बैठक में सचिव उच्च शिक्षा बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, सचिव तकनीकी शिक्षा डाॅ. रंजीत सिन्हा, कुलपति तकनीकी विश्वविद्यालय प्रो. तृप्ता ठाकुर, निदेशक तकनीकी शिक्षा देशराज, अपर निदेशक विद्यालयी शिक्षा के.एस. रावत, उप सचिव तकनीकी शिक्षा ब्योमकेश दुबे, संयुक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा देवेन्द्र गिरी, संयुक्त सचिव आईआरडीटी मुकेश पाण्डेय, उप निदेशक एस.के.वर्मा, महेन्द्र सिंह कन्याल, अभिषेक कुमार सिंह व सचिन कुमार सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

विभागों में होगा मीडिया सेल का गठन

बैठक में कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को अपने मुख्यालय में एक मीडिया सेल गठन करने के निर्देश दिये। जिसका मुख्य कार्य विभागीय वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नियमित रूप से अपडेट करने के साथ ही सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं नवाचारों की जानकारी विभिन्न संचार माध्यमों से आमजन तक पहुंचाना होगा। मीडिया सेल में आईटी एवं तकनीकी रूप से दक्ष तीन कार्मिकों को शामिल कर यह जिम्मेदारी दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 4 8
Users Today : 365
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 4 8
Users Today : 365
Users Yesterday : 1573