(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पृथ्वीराज चौहान चौक पर फायर सर्विस और हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है।
पृथ्वीराज चौहान चौक पर फायरमैन ध्यान सिंह तोमर, लीडिंग फायरमैन प्रेम सिंह, अतुल राठी और दिनेश उपाध्याय अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात रहे। इनके साथ हरिद्वार पुलिस के जवान भी लगातार क्षेत्र में निगरानी करते हुए यातायात संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।
फायर एवं पुलिस कर्मियों ने पूरे समय चौक पर निगरानी बनाए रखी, ताकि किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। साथ ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्ग से आगे बढ़ने में भी सहायता प्रदान की गई।
कांवड़ मेले के दौरान प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है। सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, जिससे शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। श्रद्धालुओं ने भी सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के प्रयासों की प्रशंसा की।




































Users Today : 58
Users Yesterday : 590
