न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राजबीर कटारिया के स्वागत में हरिद्वार में शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों वाहनों के काफिले से गूंजा आंबेडकर पार्क; अनुशासन और संगठन विस्तार पर गरजी भीम आर्मी BIG BREAKING:: रानीपुर में विकास की नई रफ्तार! विधायक आदेश चौहान ने सीवर लाइन कार्य का किया शुभारंभ, बोले—क्षेत्र के विकास में बजट नहीं बनेगा बाधा BIG BREAKING:: राजीव शर्मा ने गणेश महोत्सव में की आरती, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं को दी हैंडपंप की सौगात BIG BREAKING:: हरिद्वार में किशोर न्याय पर बड़ा मंथन, 180 से ज्यादा दिग्गज जुटे—बच्चों के हक, संरक्षण और पुनर्वास पर बनी नई रणनीति BIG BREAKING:: भगवानपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन! गौकशी के 45 पूर्व अभियुक्तों की परेड, फिंगरप्रिंट-डोजियर से बढ़ी निगरानी BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की में उपलब्धियों की धूम! 2,701 डिग्रियों के साथ दीक्षांत समारोह 2026 का भव्य समापन, रिकॉर्ड 518 पीएचडी से रचा नया इतिहास
Home » शुभारंभ » “हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शिवभक्तों की सेवा में उतरे विधायक फुरकान, बोले— कांवड़ियों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं!”

“हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शिवभक्तों की सेवा में उतरे विधायक फुरकान, बोले— कांवड़ियों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं!”

(शहजाद अली हरिद्वार)धनौरी । सावन माह में चल रही पावन कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र के दौलतपुर गांव में आयोजित विशाल कावड़ सेवा भंडारे का शुभारंभ विधायक फुरकान अहमद ने विधिवत उद्घाटन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों को प्रसाद वितरित कर भंडारे की शुरुआत कराई तथा स्वयं भी श्रद्धालुओं की सेवा में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि कांवड़ मेला केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा और भाईचारे का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज़ से आने वाले शिवभक्तों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। ऐसे सेवा कार्य समाज को जोड़ने का काम करते हैं और लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव तथा आपसी सहयोग की भावना को मजबूत बनाते हैं।

विधायक फुरकान अहमद ने भंडारे के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग जिस समर्पण और सेवा भाव के साथ कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की। विधायक ने कहा कि प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है।

ALSO READ  “हर वार्ड में बदलेगी तस्वीर, खत्म होंगी जनसमस्याएं: शिवालिक नगर वार्ड-4 में विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण, जलभराव से मिली स्थायी राहत”

भंडारे में पूरे दिन बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद, जलपान और भोजन ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने आयोजकों की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए सेवा कार्य में लगे सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने विधायक फुरकान अहमद का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया।

इस अवसर पर विधायक फुरकान अहमद के साथ कृष्ण पूरी, राजेंद्र गिरी, सौरभ पूरी, सोनू पूरी, रमन पूरी, विनय गिरी, प्रमोद गिरी और राजेश पूरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 6 7 0
Users Today : 487
Users Yesterday : 532
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 6 7 0
Users Today : 487
Users Yesterday : 532