न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “किचन में वेज-नॉनवेज का खेल पड़ा भारी! खाद्य विभाग ने मारा छापा, सड़े प्याज-पनीर पर चला ‘एक्शन’, 13 नमूने जांच को रवाना” BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी
Home » स्वागत » “हरिद्वार में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा! DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत, फल-जूस वितरित कर जीता कांवड़ियों का दिल”

“हरिद्वार में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा! DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत, फल-जूस वितरित कर जीता कांवड़ियों का दिल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चौक पहुंचकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्तों को फल एवं जूस वितरित कर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए प्रशासन की सभी टीमें पूरी प्रतिबद्धता एवं सेवाभाव के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि प्रत्येक शिवभक्त को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


उन्होंने सभी शिवभक्तों से यातायात नियमों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं निरंतर सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए गए स्वागत और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

ALSO READ  " महादेव की शरण में मुख्यमंत्री धामी: दक्षेश्वर महादेव में दुग्धाभिषेक-यज्ञ, 2027 के दिव्य-भव्य कुंभ की सफलता की कामना, साधु-संतों का आशीर्वाद और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत "

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 6 7
Users Today : 416
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 6 7
Users Today : 416
Users Yesterday : 729