न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » ताकत » “वेल्डिंग का भविष्य अब AI के साथ! बीएचईएल हरिद्वार की हाईटेक कार्यशाला में दिखी नई तकनीक की ताकत”

“वेल्डिंग का भविष्य अब AI के साथ! बीएचईएल हरिद्वार की हाईटेक कार्यशाला में दिखी नई तकनीक की ताकत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 01 अगस्त: बीएचईएल हरिद्वार के वेल्डिंग टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा “एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ वेल्डिंग का भविष्य” विषय पर, मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । इंडियन वेल्डिंग सोसाइटी (आईडब्ल्यूएस) – नॉर्थ ज़ोन की हरिद्वार शाखा के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि हमें भविष्य को ध्यान में रखते हुए, वेल्डिंग के कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास करना होगा । उन्होंने कहा कि आधुनिक वेल्डिंग तकनीकों को अपनाकर हम अपने उत्पादों की गुणवत्ता को और अधिक बढ़ा सकते हैं । इस कार्यशाला में बीएचईएल की भोपाल एवं जगदीशपुर इकाइयों तथा सिडकुल इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों सहित, लगभग 60 लोगों ने भाग लिया ।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यशाला में वेल्डिंग क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे कि इंडस्ट्री 4.0 और वेल्डिंग में एआई की संभावनाएँ, ऑटोमोबाइल और पावर सेक्टर में रोबोटिक वेल्डिंग का प्रयोग, बीएचईएल हरिद्वार में कस्टमाइज़्ड और एडवांस्ड मशीनीकृत वेल्डिंग एप्लीकेशन, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग सहित एडवांस्ड वेल्डिंग टेक्नोलॉजी, फैब्रिकेशन इंडस्ट्री में लेज़र बीम वेल्डिंग का प्रयोग, वेल्डर्स की ट्रेनिंग के लिए वेल्डिंग सिमुलेटर का उपयोग और एल्युमीनियम वेल्डिंग में चुनौतियाँ, आदि पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए ।

इस अवसर पर आईडब्ल्यूएस, हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष व महाप्रबधंक (क्यू एंड बीई) श्री ए. के. शर्मा, महाप्रबधंक (एफबीएम एंड डब्ल्यूटी) श्री नवीन प्रकाश, आईडब्ल्यूएस – नॉर्थ ज़ोन के अधिकारी श्री मुनीश नारायण एवं श्री एस. एम. महाजन सहित फैब्रिकेशन विभाग तथा एचआरडीसी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।

ALSO READ  "स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी छलांग: उत्तराखंड को मिलेंगे 287 नए डॉक्टर, दूरस्थ अस्पतालों में बढ़ेगी चिकित्सा ताकत"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 3 9
Users Today : 388
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 3 9
Users Today : 388
Users Yesterday : 729