न्यूज़ फ्लैश
“40वीं वाहिनी पीएसी में भावुक पल: दशकों की ईमानदार सेवा को सलाम, सम्मान के साथ दी गई गौरवपूर्ण विदाई!” “शिकायतों पर आयोग की सख्ती! संजय नेगी ने 11 मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को लगाई फटकार, जल्द कार्रवाई के आदेश” “शिवभक्तों की सेवा में सड़क पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित! कांवड़ पटरी मार्ग का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी और दिए सख्त निर्देश” “गंगाजल लेने आए थे… लौटे ताबूत में! हरिद्वार की नहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत” “कांवड़ मेले में सुरक्षा से खिलवाड़ की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार” “हरिद्वार पहुंचे सीएम सलाहकार दिनेश अग्रवाल, बोले- कांवड़ और कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार”
Home » निर्देश » “शिवभक्तों की सेवा में सड़क पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित! कांवड़ पटरी मार्ग का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी और दिए सख्त निर्देश”

“शिवभक्तों की सेवा में सड़क पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित! कांवड़ पटरी मार्ग का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी और दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को कांवड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा पर आए शिवभक्तों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना देने की बात कही, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने मौके पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ पटरी मार्ग पर प्रत्येक व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए। कहीं भी पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा अथवा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें।

उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों से अपील की कि यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखें, कूड़ा-करकट निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा जिला प्रशासन एवं सफाई कर्मियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कांवड़ यात्रा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और श्रद्धालुओं के सहयोग से ही हरिद्वार की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखी जा सकती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी संबंधित विभाग 24 घंटे समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं की सतत निगरानी कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा का अनुभव प्राप्त हो।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 2 5 0
Users Today : 869
Users Yesterday : 1026
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 2 5 0
Users Today : 869
Users Yesterday : 1026