न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरकी पैड़ी पर हुड़दंगियों का हंगामा पड़ा भारी! पुलिस ने मौके से 8 उपद्रवियों को दबोचा, मचा हड़कंप BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड कौथिग-2026 में सीएम धामी का बड़ा संदेश: लोक संस्कृति हमारी पहचान और आत्मा, विरासत के संरक्षण के साथ युवाओं-महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार! BIG BREAKING:: इंडिया गठबंधन की महारैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए चंद्रशेखर यादव BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में डीएम मयूर दीक्षित का एक्शन मोड, सड़कों पर उतरे अधिकारी! 15 दिन में सड़क मरम्मत और सर्विस लेन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम BIG BREAKING:: चोरी करने निकले थे शातिर बदमाश, पुलिस से पड़ा पाला तो भागने लगे! फर्जी नंबर प्लेट का खेल बिगड़ा, मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली BIG BREAKING:: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, दो बेकरी में मिलीं गंभीर खामियां, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए
Home » अभियान » “कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!”

“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। आगामी कांवड़ यात्रा को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम रुड़की द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कांवड़ पटरी मार्ग पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों एवं घास की कटाई कराई गई तथा सड़क, नालियों और आसपास के क्षेत्रों की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की गई, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नगर निगम की टीम द्वारा पूरे मार्ग का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा की अवधि तक नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जाए तथा मार्ग पर कहीं भी कूड़ा-करकट, जलभराव अथवा अन्य अवरोध उत्पन्न न होने पाए। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मियों एवं संसाधनों की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम रुड़की द्वारा बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यात्रा मार्ग पर लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लाखों श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के अपनी यात्रा पूर्ण कर सकें।

नगर निगम ने सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहभागी बनकर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ रुड़की के निर्माण में अपना योगदान दें

ALSO READ  ज्वालापुर गन्ना समिति चुनाव: माया चौहान, अरविंद चौहान, मुकेश कुमार और बृजमोहन निर्विरोध विजेता, नाम वापसी 17 को :प्रचार अभियान तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 7 0
Users Today : 385
Users Yesterday : 745
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 7 0
Users Today : 385
Users Yesterday : 745