न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कदम » “बच्चों को वापस पाने की मनोकामना लेकर हरिद्वार पहुंची पूर्व मुस्लिम महिला, अखंड हवन के बाद 7 अगस्त को गंगाजल उठाकर कांवड़ यात्रा पर होगी रवाना”

“बच्चों को वापस पाने की मनोकामना लेकर हरिद्वार पहुंची पूर्व मुस्लिम महिला, अखंड हवन के बाद 7 अगस्त को गंगाजल उठाकर कांवड़ यात्रा पर होगी रवाना”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पवित्र सावन माह के साथ धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले की रौनक बढ़ गई है। इसी बीच कांवड़ यात्रा से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। खुद को पूर्व मुस्लिम बताने वाली अनिशा बानो उर्फ अनिशा अपने बच्चों की सलामती और उन्हें वापस पाने की मनोकामना लेकर हरिद्वार पहुंची हैं।अनिशा का कहना है कि पति से विवाद के चलते उनके बच्चे फिलहाल उनके पास नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में जब वह राजस्थान में अपने बच्चों से मिलने पहुंचीं, तो ससुराल पक्ष ने घर के दरवाजे बंद कर दिए और उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दिया। अनिशा के मुताबिक, बच्चों ने अंदर से उन्हें पुकारा, लेकिन वह उनसे मिल नहीं सकीं।अनिशा का दावा है कि वह कट्टरपंथ, हलाला और तीन तलाक जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं और इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म मानती हैं।

इसी उद्देश्य से वह 29 जुलाई, गुरु पूर्णिमा से 6 अगस्त तक हरिद्वार में अखंड हवन एवं यज्ञ कर रही हैं। इसके बाद 7 अगस्त को वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू करेंगी और गाजियाबाद के लिए रवाना होंगी।मीडिया से बातचीत में अनिशा ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी इच्छा के अनुसार धर्म चुनने और जीवन जीने की स्वतंत्रता देता है। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों की खुशहाली और कट्टरपंथ के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेंगी।

Share This
ALSO READ  "महिला सशक्तिकरण की ओर कदम: समृद्धि ग्रोथ सेंटर में खुलेंगे महिला संचालित फूड कोर्ट"। आकांक्षा कोण्डे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 4 7
Users Today : 1304
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 4 7
Users Today : 1304
Users Yesterday : 886