न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार की बड़ी उपलब्धि! कैगा परियोजना के लिए 700 मेगावाट का स्वदेशी टीजी स्टेटर रवाना BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज!
Home » प्रदर्शन » “छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का अनशन और कैंडल मार्च, राजेंद्र चौधरी बोले—इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, छात्रों से माफी मांगनी होगी”

“छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का अनशन और कैंडल मार्च, राजेंद्र चौधरी बोले—इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, छात्रों से माफी मांगनी होगी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर एवं ग्रामीण के तत्वावधान में छात्रों के समर्थन में अब बाबा साहेब की प्रतिमा के नीचे अनशन पर बैठे कांग्रेसी

कैंडल मार्च निकाल गांधी की प्रतिमा पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ और मौन धारण रख दी दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी।नीट और दूसरे पेपर लीक को लेकर कांग्रेसियों का गुस्सा भी सातवें आसमान पर है। शुरू से ही पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठा रही कांग्रेस शनिवार को भी छात्रों के समर्थन में सड़क पर बनी रही।

रुड़की में महानगर रुड़की कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर निगम के बाहर बाबा साहेब की प्रतिमा के नीचे बैठकर अनशन किया और कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से काम नहीं चलेगा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देश के छात्रों और उनके अभिभावकों से माफी मांगनी होगी।

कांग्रेस महानगर रुड़की जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसी शाम सात बजे कैंडल मार्च निकालते हुए नगर निगम के बाहर पहुंचे। जहां सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि नई दिल्ली में जंतर मंतर पर हजारों बेरोजगार छात्रों द्वारा नीट एवं अन्य परीक्षा पत्र लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है,

लेकिन सरकार और दिल्ली पुलिस छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही हैं। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस द्वारा छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया जाना तथा आंसू गैस के गोले छोड़ना छात्रों की आवाज को दबाना है। जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश है। कहा कि पुलिस की दमनकारी कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्य एवं नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार पर हमला है, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।

ALSO READ  हरिद्वार विश्वविद्यालय में एबीवीपी का धरना, छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार मनमानी पर उत्तर आई है। सरकार लोकतंत्र का गला घोटने का कार्य कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा तो दे दिया है, लेकिन उन्होंने देश के छात्रों और उनके अभिभावकों से माफी नहीं मांगी है। धर्मेंद्र प्रधान जब तक छात्रों और उनके अभिभावकों से माफी नहीं मांगते हैं तब तक कांग्रेसी राहुल गांधी के नेतृत्व में आंदोलनरत रहेंगे ,कहा कि देश की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विफल रही है।

उन्होंने लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच मांग की। साथ ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को विपक्षी एकता की जीत बताया। इस अवसर पर राव शेर मोहम्मद पूर्व अध्यक्ष हज कमेटी, पूर्व मेयर गौरव गोयल, विकास त्यागी प्रदेश महासचिव, डॉ हरविंदर सिंह, ओमबीर सिंह मलिक, अजय कुमार चौधरी, तौकीर चेयरमैन, राव मुन्ना, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, मोहसीन अल्वी, सालिम गौड़ पूर्व पार्षद, चारु चंद पार्षद ताहिर चौधरी पार्षद, मोहम्मद सलमान फुरकान,सुहैल अहमद ओबीसी जिलाध्यक्ष,सुधीर चौधरी, कुंवर साहिल राणा,मिन्टू प्रधान, सुभाष चन्द्र शर्मा,अनिल पुंडीर,उम्मेद गाजी,वैभव सैनी, मोहित त्यागी,लवी त्यागी, उदय सिंह पुंडीर,विजय पाल सिंह, गौरव प्रधान संगठन सचिव, रिज़वान अहमद, मिन्टू कुमार नन्द लाल यादव,नूर आलम अंसारी, मोनू त्यागी , भानु प्रताप,विकास,नूर आलम राजा,तुषार गोयल, अनूप शर्मा, यशवीर सिंह सैनी, नितिन जिन्दल, रमेश कुमार, बाबू प्रधान, अनुज सालार, विनोद कुमार एडवोकेट, वीरेंद्र शर्मा, सुभाष चौधरी, राव शाहनवाज़ खां,राजकुमार, प्रधान इसरार,पप्पू पीरजी, सुभाष सैनी ब्लॉक अध्यक्ष, प्रधान पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगपाल सिंह, गुल्लू तेवड़ा, गुलफाम खान, कामिल माही, राजीव वालिया,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 5 3
Users Today : 102
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 5 3
Users Today : 102
Users Yesterday : 849