(शहजाद अली हरिद्वार)बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (UREDA) के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने विकास भवन परिसर स्थित UREDA कार्यालय में यह कार्रवाई की। अधिकारी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही विकास भवन परिसर में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी अधिकारी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस टीम पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
Post Views: 192








































Users Today : 83
Users Yesterday : 849






