(शहजाद अली हरिद्वार) Roorkee। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा आईआईटी रुड़की के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन दिवस के अवसर पर एक विशेष शिक्षा ऋण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान बैंक ने विद्यार्थियों को रियायती ब्याज दरों पर बैंकिंग समाधान तथा ‘पीएम विद्यालक्ष्मी योजना’ के तहत आकर्षक शिक्षा ऋण सुविधाएं प्रदान कीं। इस कार्यक्रम में देहरादून अंचल कार्यालय से अंचल प्रबंधक श्री अनुपम ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति से कैम्प को शोभित कियाकर । उनके साथ उप-मंडल प्रमुख श्री अविनाश कुमार, मुख्य प्रबंधक (विपणन) अतुल मोहन गुप्ता, पीएलपी हरिद्वार प्रमुख श्रीमती देछेन पालमो तथा पीएनबी आईआईटी रुड़की की मुख्य शाखा प्रबंधक सुश्री दीपिका लंबोरिया सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए पीएनबी की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और मौके पर ही उनके ऋण आवेदनों से संबंधित प्रक्रिया को सुगमता से पूरा कराया।








































Users Today : 477
Users Yesterday : 682
