न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का कमाल! शरीर की हर हलचल से बनेगी उपचार की ऊर्जा, स्मार्ट ‘इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज’ घाव भरने में मचाएगा क्रांतिकारी बदलाव BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम
Home » सम्मान » Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह ने सुनी जवानों की फरियाद, 33 पुलिसकर्मी बने ‘मैन/वूमेन ऑफ द मंथ’, दोहरे हत्याकांड समेत बड़े अपराधों के खुलासे पर मिला सम्मान”

Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह ने सुनी जवानों की फरियाद, 33 पुलिसकर्मी बने ‘मैन/वूमेन ऑफ द मंथ’, दोहरे हत्याकांड समेत बड़े अपराधों के खुलासे पर मिला सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह जून 2026 का जनपद स्तरीय सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार नवनीत सिंह ने की। इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने सम्मेलन में पहुंचे विभिन्न थाना, कार्यालय और शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।

सम्मेलन के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और मनोबल बढ़ाने के लिए उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान जरूरी है। कप्तान ने जवानों को भरोसा दिलाया कि विभागीय स्तर पर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इसके बाद जून माह में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों के सफल अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी और अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 33 पुलिसकर्मियों को ‘पुलिस मैन/वूमेन ऑफ द मंथ’ के खिताब से सम्मानित किया गया। इनमें पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एसएसपी ने सभी चयनित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी नवनीत सिंह ने विशेष रूप से थाना पथरी क्षेत्र में सामने आए दोहरे हत्याकांड और नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपराध के खुलासे में पुलिस टीम के प्रत्येक सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और धरातल पर की गई मेहनत ही पुलिस की कार्यशैली को प्रभावी बनाती है।

ALSO READ  "धामी का बढ़ा सियासी कद! सर्वाधिक कार्यकाल पूरा होने पर पूर्व विधायकों ने किया भव्य सम्मान, विकास और सुशासन की जमकर सराहना"

सम्मेलन में जवानों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि “हीरो हमारे बीच से ही चुने जाते हैं। ड्यूटी के दौरान अपराध को रोकने और घटित अपराध के खुलासे में टीम के हर सदस्य के पास हीरो बनने का अवसर होता है।” उन्होंने पुलिसकर्मियों से इसी लगन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाज को अपराध मुक्त बनाने, नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने का आह्वान किया।

माह जून के लिए ‘पुलिस मैन/वूमेन ऑफ द मंथ’ चुने गए पुलिसकर्मियों में कोतवाली नगर से उपनिरीक्षक नवीन चौहान, श्यामपुर से कांस्टेबल विनीत कुमार, कनखल से अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन, ज्वालापुर से कांस्टेबल अंकित कवि और कर्म सिंह चौहान, बहादराबाद से उपनिरीक्षक विकास रावत, रानीपुर से उपनिरीक्षक चरण सिंह व कांस्टेबल विवेक गुसाईं, सिडकुल से महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी और रुड़की से अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र राठी शामिल रहे।

इसी क्रम में मंगलौर से कांस्टेबल मनीष, झबरेड़ा से उपनिरीक्षक योगेश कुमार, कलियर से अपर उपनिरीक्षक राजेश व हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, लक्सर से अपर उपनिरीक्षक रंजीत नौटियाल, सीआईयू रुड़की से कांस्टेबल अजय काला, सीआईयू हरिद्वार से कांस्टेबल दीप गौड़, पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल सुनील, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन से अपर उपनिरीक्षक राजेश कुमारी, एएचटीयू से हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, अभियोजन कार्यालय से हेड कांस्टेबल विनोद टम्टा, पुलिस दूरसंचार से महिला कांस्टेबल कंचन, फायर स्टेशन सिडकुल से महिला फायरमैन आभा नेगी, सीपीयू से उपनिरीक्षक सोहन सिंह रावत, यातायात से कांस्टेबल बिजेंद्र रयाल और क्यूआरटी से उपनिरीक्षक वीरेंद्र डबराल को भी सम्मानित किया गया।

ALSO READ  "उत्तराखंड का बढ़ा देशभर में मान! ताजबर सिंह जग्गी को मिला 'बेस्ट ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया' सम्मान, मिलावटखोरों और नकली दवा माफिया पर सख्त कार्रवाई का मिला राष्ट्रीय इनाम"

इसके अलावा पुलिस लाइन से कांस्टेबल मनीष कुमार, 40वीं वाहिनी पीएसी से कांस्टेबल महावीर सिंह बिष्ट तथा थाना पथरी से उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, कांस्टेबल दीपक चौधरी और कांस्टेबल मुकेश चौहान को भी ‘मैन/वूमेन ऑफ द मंथ’ के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मेलन के अंत में एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवान अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा बनें और सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 5 0 2
Users Today : 340
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 5 0 2
Users Today : 340
Users Yesterday : 611