न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » निरीक्षण » “कांवड़ मेला-2026: शंकराचार्य चौक से रुड़की तक डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का मेगा निरीक्षण, 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने का अल्टीमेटम”

“कांवड़ मेला-2026: शंकराचार्य चौक से रुड़की तक डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का मेगा निरीक्षण, 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने का अल्टीमेटम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को कांवड़ पटरी मार्ग एवं मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत शंकराचार्य चौक से करते हुए दोनों अधिकारियों ने ऋषिकुल पुल, प्रेमनगर चौक, सिंहद्वार, आर्यनगर चौक, दुर्गा चौक, लाल पुल, जटवाड़ा पुल, बहादराबाद होते हुए रुड़की तक कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ पटरी मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों, सुरक्षा व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान कांवड़ पटरी मार्ग पर निर्माणाधीन घाटों के समीप सुरक्षा दीवार न होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को तत्काल बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कांवड़ पटरी मार्ग पर संभावित जलभराव वाले स्थानों का समय रहते चिन्हीकरण कर उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित करने, मार्ग के किनारे आवश्यकतानुसार झाड़ियों की कटाई एवं पेड़ों की लॉपिंग शीघ्र पूर्ण करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से अंडरपास पर खुले स्घाथान पर जाली लगाने एवं उसके उचित प्रबन्धन करने के निर्देश दिए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित होने पाए।

जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रियों के लिए निर्धारित यात्रा मार्ग, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन, सड़क मरम्मत, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पंचायत को अस्थायी शौचालयों की संख्या बढ़ाने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  BIG BREAKING:: बारिश ने खोली सड़कों की पोल, अब प्रशासन का बड़ा एक्शन—48 मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संपूर्ण कांवड़ यात्रा मार्ग को सुरक्षित, सुगम एवं गड्ढामुक्त बनाया जाए। जहां कहीं भी मरम्मत अथवा निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। साथ ही, सभी भंडारों एवं शौचालयों के स्थानों पर स्पष्ट सूचना एवं दिशासूचक संकेतक लगाए जाएं।उन्होंने जलसंस्थान को पेयजल व्यवस्था तथा विद्युत विभाग को कांवड़ पटरी मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था समय से पूर्ण करने को निर्देश दिए।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 25 जुलाई तक कांवड़ मेले से संबंधित सभी निर्माण एवं व्यवस्था हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात संचालन की सभी तैयारियां पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने प्रत्येक संवेदनशील स्थलों एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं जिन स्थानों पर बेरीगेटिंग की आवश्यकता है,उन स्थानों पर तत्काल बेरिगेटिंग की जाए।

उन्होंने सतत निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,एसपी देहात शेखर जुयाल, एसपी ट्रैफिक निशा यादव,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल ,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश विश्नोई, सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सैनी, जल संस्थान विपिन चौहान,अधिशासी अभियंत लोनिवि योगेश कुमार अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान, ट्रैफिक इंस्पेक्टर संदीप, सीपीयू प्रभारी हितेश,जिला पंचायत अभियंता संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 4
Users Today : 10
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 4
Users Today : 10
Users Yesterday : 951