न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में दरिंदगी का पर्दाफाश: घर में घुसकर महिला से गैंगरेप और लूट, चार आरोपी दबोचे, तमंचा-चाकू और लूट का सामान बरामद”

“हरिद्वार में दरिंदगी का पर्दाफाश: घर में घुसकर महिला से गैंगरेप और लूट, चार आरोपी दबोचे, तमंचा-चाकू और लूट का सामान बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । पथरी थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म और लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, चाकू, बाइक, लूटे गए झुमके और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, सात जुलाई की रात महिला अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थी। आरोप है कि चार युवक घर में घुस आए और तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला के कानों के झुमके लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पथरी जंगल के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम पुत्र गम्भीर (24 वर्ष), शेखर पुत्र चादकीराम (22 वर्ष), अरुण पुत्र दलीप (23 वर्ष), तीनों निवासी दुर्गागढ़, तथा विकास पुत्र राजेन्द्र (25 वर्ष) निवासी ग्राम महाखड़ी, थाना स्याना, जनपद बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक अवैध चाकू, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, महिला से लूटे गए एक जोड़ी झुमके तथा मोबाइल फोन के टूटे हुए पार्ट और बैटरी बरामद की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ALSO READ  "अब लापरवाही नहीं चलेगी! टिहरी–चम्बा की सड़कों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप — 39 चालान, 4 वाहन सीज, नशेड़ी चालक सलाखों के पीछे"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 5
Users Today : 720
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 5
Users Today : 720
Users Yesterday : 496