न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » Uncategorized » “हरित चारधाम यात्रा की ओर बढ़ता उत्तराखंड: ई-व्हीकल चार्जिंग से सफर अब प्रदूषण रहित”

“हरित चारधाम यात्रा की ओर बढ़ता उत्तराखंड: ई-व्हीकल चार्जिंग से सफर अब प्रदूषण रहित”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष चारधाम यात्रा को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए “ग्रीन यात्रा” की थीम पर विशेष जोर दिया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार यात्रा मार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-व्हीकल) को बढ़ावा देने के लिए 38 ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 25 स्टेशन इस यात्रा सीजन की शुरुआत से पहले ही चालू कर दिए गए हैं।ग्रीन चारधाम यात्रा की ओर उत्तराखंड का बड़ा कदम

ग्रीन चारधाम यात्रा की ओर उत्तराखंड का बड़ा कदम

इन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना परिवहन विभाग (28 स्टेशन) और टीएचडीसी (10 स्टेशन) के सहयोग से की जा रही है। चार्जिंग स्टेशन प्रमुख रूप से उत्तरकाशी, हरिद्वार, ऋषिकेश, बड़कोट, जानकीचट्टी, श्रीनगर, कर्णप्रयाग, पीपलकोटी, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग और बद्रीनाथ जैसे स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। ज्यादातर स्टेशन गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की संपत्तियों पर स्थित हैं।

प्रत्येक स्टेशन पर 60 किलोवाट क्षमता के यूनिवर्सल चार्जर लगाए गए हैं, जिनमें 30-30 किलोवाट की दो चार्जिंग गन शामिल हैं। जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक श्री विशाल मिश्रा ने बताया कि यात्रियों को ई-व्हीकल के उपयोग के लिए प्रेरित करने हेतु यात्रा के मुख्य पड़ावों पर चार्जिंग की सुविधा दी गई है। केवल रुद्रप्रयाग जिले में ही पर्यटन विभाग द्वारा संचालित चार गेस्ट हाउसों में चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप है और उत्तराखंड को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। इससे न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा सुविधाजनक होगी, बल्कि हरित पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ALSO READ  ⛈️ उत्तराखंड में बारिश का रेड–ऑरेंज अलर्ट: जिलों को सतर्क रहने के निर्देश, आपदा प्रबंधन ने कहा– हर स्थिति से निपटने की रखें पूरी तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 6 9
Users Today : 494
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 6 9
Users Today : 494
Users Yesterday : 496