न्यूज़ फ्लैश
“Laksar:तहसील में डीएम मयूर दीक्षित का औचक निरीक्षण, जलभराव से लेकर कांवड़ मेले तक व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा” Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान”
Home » सम्मान » “ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को सेना प्रमुख का सलाम: नियंत्रण रेखा पर भारतीय वीरता का सम्मान”

“ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को सेना प्रमुख का सलाम: नियंत्रण रेखा पर भारतीय वीरता का सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)श्रीनगर। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के उरी, श्रीनगर और ऊंची बस्सी में स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा कर सैनिकों और सैन्य कमांडरों का उत्साहवर्धन किया। जनरल द्विवेदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाने वाले सैनिकों को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और भारतीय सेना की पेशेवर कुशलता की सराहना की।

उन्होंने चिनार कोर के डैगर डिवीजन समेत अग्रिम क्षेत्रों में तैनात जवानों से मुलाकात की और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर उनके अद्वितीय साहस, जोश और सतर्कता की सराहना की। सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकवादी ठिकानों को सफलतापूर्वक ध्वस्त करना भारतीय सेना की बड़ी उपलब्धि है।

प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर में अग्रिम चौकियों का दौरा कर सैनिकों को दी शाबाशी

जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तानी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब देने में सभी अंगों और सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सैनिकों की बहादुरी ने एलओसी पर भारतीय दबदबे को बनाए रखा है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में सैनिकों की मानवीय भूमिका की भी विशेष रूप से सराहना की।

दौरे के दौरान सेना प्रमुख ने जवानों को “शाबाश!” कहकर उत्साहित किया और देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ नागरिकों की सेवा में सदैव तत्पर रहने की भारतीय सेना की भावना को दोहराया। उनका यह दौरा सैनिकों के जज्बे और समर्पण को सम्मान देने की भावना से प्रेरित रहा, जिससे सेना का मनोबल और भी ऊंचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 1 6
Users Today : 92
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 1 6
Users Today : 92
Users Yesterday : 907