न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » बैठक » “हरिद्वार में नशे के कारोबार पर होगा बड़ा प्रहार: एडीएम वैभव गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश, स्कूलों से गांव तक चलेगा जागरूकता अभियान, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी कड़ी निगरानी”

“हरिद्वार में नशे के कारोबार पर होगा बड़ा प्रहार: एडीएम वैभव गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश, स्कूलों से गांव तक चलेगा जागरूकता अभियान, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी कड़ी निगरानी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में नशा मुक्त भारत अभियान एवं एनसीओआरडी के अंतर्गत मादक पदार्थों की रोकथाम, उपचार, पुनर्वास तथा जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की मॉनिटरिंग तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कई अभियोग दर्ज करते हुए हेरोइन (स्मैक), चरस, गांजा तथा प्रतिबंधित दवाइयों सहित अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

बैठक में निर्देश दिए गए कि जनपद में संचालित संभावित क्लैंडेस्टाइन लैब की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नारकोटिक्स, साइकोट्रॉपिक एवं अन्य प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए औषधि निरीक्षक नियमित निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित करेंगे।

इसके अतिरिक्त सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जनपद में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे जनपद को नशा मुक्त बनाने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

ALSO READ  "सिडकुल बैठक में आरटीओ नेहा झा की सख्त चेतावनी: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट गाड़ी चलाने वालों और गेट के बाहर पार्किंग करने वाली कंपनियों पर गिरेगी गाज!"

बैठक के दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव,सीओ सदर संजय शर्मा,ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह,एक्साइज इंस्पेक्टर दर्शन सिंह,डिप्टी कमिश्नर जीएसटी दीपक कुमार,इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 5
Users Today : 420
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 5
Users Today : 420
Users Yesterday : 496