न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बंजारेवाला में गुलदार का आतंक! रात के अंधेरे में आबादी में घुसा, कुत्ते को बनाया निवाला—दहशत में ग्रामीण, रातभर पहरेदारी को मजबूर BIG BREAKING:मैकडोनाल्ड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने पकड़ा खराब प्याज, मीट-आइसक्रीम की बिक्री पर रोक BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत
Home » शुभारंभ » “शिवालिक नगर में विकास की नई रफ्तार! पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-6 में सड़क निर्माण का किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को जल्द मिलेगी जर्जर रास्तों से राहत”

“शिवालिक नगर में विकास की नई रफ्तार! पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-6 में सड़क निर्माण का किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को जल्द मिलेगी जर्जर रास्तों से राहत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी, वार्ड संख्या-6, गली संख्या A-5 में आंतरिक सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत करते हुए विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में वार्ड संख्या-6 में यह सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिल रही है। नगर पालिका भी जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार नए विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर सभासद बृजलेश,डॉ. राजकुमार यादव, हरिओम चौहान व गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, चंद्रभान सिंह, अनिल राणा, हरेंद्र कुमार, एस. पी. बोठियाल, नितिन सिंह, पंकज शर्मा, एस. पी. त्यागी, शिव प्रसाद सेमवाल, अजय मलिक, रवि वर्मा ,अमित, सतेंद्र पंवार,चन्द्र कुंवर, पी डी यादव ,दिलीप मिश्रा,राजकुमार, जितेंद्र राय, सुनील चौधरी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार तेज: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क निर्माण और विशेष नाला सफाई अभियान का किया शुभारंभ, बोले— हर वार्ड तक पहुंचेंगी बेहतर जनसुविधाएं"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 7 3 2
Users Today : 888
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 7 3 2
Users Today : 888
Users Yesterday : 747