न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » निर्देश » “बारिश बनी आफत, सड़क पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित! जलभराव वाले इलाकों का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त एक्शन के निर्देश”

“बारिश बनी आफत, सड़क पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित! जलभराव वाले इलाकों का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त एक्शन के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं विभिन्न प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से राहत एवं जल निकासी कार्य तेज करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कहीं भी जलभराव की समस्या को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर निगम, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।डीएम ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, नालों की नियमित सफाई कराने तथा आपदा जैसी किसी भी स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।जिला प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों से भी अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन के कंट्रोल रूम को दें।

ALSO READ  तीन दिन तक मौसम का कहर: रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, सीएम धामी ने दिए 24×7 अलर्ट पर रहने के निर्देश – आपदा प्रबंधन से लेकर पुनर्वास तक युद्धस्तर पर तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 8
Users Today : 269
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 8
Users Today : 269
Users Yesterday : 522